Earthquake: वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज ने गुरुवार सुबह बताया कि बुधवार शाम देश में लगातार आए जबरदस्त भूकंपों के कारण कम से कम 32 लोगों की मौत हो गई और 700 लोग घायल हो गए।उन्होंने चेतावनी दी कि मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है।
क्योंकि 7.2 और 7.5 तीव्रता वाले भूकंपों से प्रभावित इलाकों में बचावकर्मी गिरी हुई इमारतों की तलाशी ले रहे हैं और आपातकालीन टीमें तबाही वाले क्षेत्रों तक पहुंच रही हैं।उन्होंने कहा कि ला गुआइरा राज्य सबसे ज्यादा प्रभावित हुआ है।
Read Also: Emergency: आपातकाल को याद करके भावुक हुए PM, बोले- आपातकाल में भारतीय लोकतंत्र को निर्ममता से कुचल दिया गया
वेनेजुएला में बुधवार शाम लगातार दो शक्तिशाली भूकंप आए, जिससे राजधानी काराकस में कई इमारतें ढह गईं। अमेरिकी भूगर्भ सर्वेक्षण (यूएसजीएस) के अनुसार, पहले भूकंप की तीव्रता 7.2 मापी गई। इसका केंद्र देश के कैरेबियाई तट पर स्थित मोरोन के पश्चिम में जमीन के अंदर 13 किलोमीटर की गहराई में था। ये जगह काराकस से करीब 168 किलोमीटर दूर स्थित है। Earthquake:
Read Also: PM मोदी जून के अंत मे सेशेल्स और जुलाई में इंडोनेशिया, ऑस्ट्रेलिया और न्यूज़ीलैंड का कर सकते हैं दौरा
यूएसजीएस ने ठीक एक मिनट बाद 7.5 तीव्रता के दूसरे और ज्यादा शक्तिशाली भूकंप की सूचना दी। इस भूकंप का केंद्र मोरोन से 16 किलोमीटर दक्षिण-पश्चिम में जमीन के भीतर 10 किलोमीटर की गहराई में था। ये भूकंप एक सदी से भी ज्यादा समय में वेनेजुएला में आए सबसे शक्तिशाली भूकंपों में से हैं। अमेरिकी प्रशांत सुनामी चेतावनी केंद्र ने वर्जिन आइलैंड्स के लिए सुनामी का अलर्ट भी जारी किया है। भूकंप की इस आपदा ने भारी जानमाल को नुकसान पहुंचाया है। Earthquake:
