Crime News: प्रेम कहानी का खौफनाक अंत, प्रेमिका ने रेप का दर्ज कराया केस, युवक ने सीने में गोली मारकर की आत्‍महत्‍या

Crime News:

Crime News: उत्तर प्रदेश में मेरठ जिले के सरधना क्षेत्र में अटेरना पुल के पास एक युवक ने कथित तौर पर खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने गुरुवार को ये जानकारी दी।पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान 22 वर्षीय साकिब (पुत्र सैफुद्दीन) के रूप में हुई है, जो सरधना थाना क्षेत्र के मोहल्ला जोगियान का निवासी था।Crime News: 

Read also- वेनेजुएला में भूकंप से भारी तबाही, रिक्टर स्केल पर 7.2 और 7.5 रही तीव्रता, सुनामी का भी अलर्ट

चिकित्सक ने किया मृत घोषित- घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस की प्रारंभिक जांच में पता चला है कि घटना से कुछ समय पहले साकिब ने अपने एक मित्र को फोन कर खुद को मारने की बात कही थी।पुलिस के मुताबिक एक महिला ने साकिब के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया था और वो इस मामले को लेकर मानसिक तनाव में था। Crime News: 

Read also- छत्तीसगढ़ में अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान के स्थापना का प्रस्ताव, अमित शाह से मिले सीएम साय

जांच में जुटी पुलिस- अधिकारियों का मानना है कि इसी तनाव के चलते उसने ये कदम उठाया हो सकता है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है और सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। अधिकारियों ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के अन्य तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।Crime News: 

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *