Earthquake: जापान में 7.5 तीव्रता का भूकंप आने से लोगों में डर का माहौल

Earthquake:

Earthquake: जापान में सोमवार को 7.5 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए। इन झटकों के बाद लोगों में एक डर का माहौल बन गया है। इस भूकंप के बाद जापान के मौसम विभाग ने लोगों से तटीय इलाकों से दूर जाने को कहा है, जिससे वो सुरक्षित रह सके। भूकंप के कारण टोक्यो और ओमोरी के बीच बुलेट ट्रेन की सेवाएं रोक दी गई हैं। लोगों को अभी के लिए घरों में ही रहने को कहा गया है।Earthquake

Read Also-आबकारी नीति मामला! केजरीवाल की ‘रेक्यूजल’ याचिका पर हाईकोर्ट का फैसला आज

मौसम विभाग के अनुसार भूकंप समुद्र के 10 km नीचे की सतह पर आया था। भूकंप के तुरंत बाद अधिकारियों ने तटीय इलाकों जैसे इवाते, आओमोरी और होक्काइडो प्रांतों में 3 मीटर तक ऊंची सुनामी लहरें आने की आशंका जताई है। सरकार ने तटीय इलाकों में आपातकालीन अलर्ट भी जारी कर दिया है। सरकार ने लोगों से साफ कह दिया है कि सुनामी किसी भी वक्त आ सकती है।

Read Also-Jammu Kashmir: उधमपुर में खाई में गिरी बस, 15 लोगों की मौत

युद्ध स्तर पर सरकार कार्य कर रही है, और लोगों को तटीय इलाकों से ऊंचे इलाकों में पहुंचा रही है। जापान में कई जगहों में सड़कों और इमारतों में नुकसान पहुंचने की खबरें भी आ रही है। साथ ही होक्काइडो और तोहोकू क्षेत्र में परमाणु संयंत्रों जो वर्तमान में संचालित नहीं है, उनकी भी सावधानी से जांच शुरु कर दी गई है। सरकार जल्द से जल्द स्थिति को सुधारने की कोशिश कर रही है।Earthquake

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *