PM मोदी ने म्यांमार, थाईलैंड में भीषण भूकंप पर जताई चिंता, हरसंभव मदद का दिया आश्वासन

Pahalgam Terror Attack:

Earthquake: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार यानी की आज 28 मार्च को म्यांमार और थाईलैंड में भीषण भूंकप के कारण उत्पन्न स्थिति पर चिंता जताई और कहा कि इस घड़ी में भारत दोनों देशों को हरसंभव सहायता प्रदान करने के लिए तैयार है। दक्षिण पूर्व एशिया में शुक्रवार को दो भीषण भूकंप आए जिससे थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक और पड़ोसी देश म्यांमा में इमारतें हिल गईं और लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया। Earthquake

Read Also: बैंकॉक में भूकंप की वजह से गिरी निर्माणाधीन इमारत, चारों तरफ अफरा-तफरी का माहौल

शुरुआती खबरों के अनुसार, अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण और जर्मनी के जीएफजेड भूविज्ञान केंद्र ने बताया कि दोपहर को यह भूकंप 10 किलोमीटर (6.2 मील) की गहराई पर आया, जिसका केंद्र पड़ोसी देश म्यांमार में था। इसके 12 मिनट बाद 6.4 तीव्रता का दूसरा भूकंप आया। प्रधानमंत्री मोदी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि म्यांमार और थाईलैंड में भूकंप के मद्देनजर पैदा हुई स्थिति से चिंतित हूं। सभी की सुरक्षा और भलाई के लिए प्रार्थना करता हूं। भारत हरसंभव सहायता प्रदान करने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि इस संबंध में भारतीय अधिकारियों को तैयार रहने के लिए कहा गया है और विदेश मंत्रालय से म्यांमार और थाईलैंड की सरकारों के संपर्क में रहने को भी कहा गया है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *