जम्मू में विधानसभा चुनाव को लेकर ECI ने की बैठक ,जानिए क्या बना प्लान

ECI Meeting in Jammu and Kashmir:

ECI Meeting in Jammu and Kashmir: भारतीय चुनाव आयोग (ईसीआई) की एक टीम प्रवर्तन एजेंसियों के साथ समीक्षा बैठक करने के लिए शुक्रवार को जम्मू पहुंची है। जम्मू कश्मीर में चुनाव कराने को लेकर समीक्षा करने दो दिन के दौरे पर केंद्रशासित प्रदेश पहुंची चुनाव आयोग की टीम प्रेस कॉन्फ्रेंस भी करेगी।अधिकारियों ने बताया कि इससे पहले गुरुवार को चुनाव आयोग ने विधानसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा के लिए जम्मू कश्मीर के मुख्य सचिव और केंद्र शासित प्रदेश के पुलिस प्रमुख के साथ विचार-विमर्श किया।

Read Also: IYC स्थापना दिवस और भारत छोड़ो आंदोलन दिवस के अवसर पर दिल्ली कांग्रेस कर रही इस कार्यक्रम का आयोजन

जम्मू कश्मीर में जल्द होगे चुनाव – अपनी यात्रा के पहले दिन, टीम ने राजनैतिक दलों के साथ बातचीत की। तमाम दल केंद्रशासित प्रदेश में तत्काल चुनाव कराने की मांग कर रहे हैं। पिछले 10 सालों ये जम्मू कश्मीर में पहला विधानसभा चुनाव होगा।2014 के बाद से जम्मू कश्मीर में विधानसभा चुनाव नहीं हुए हैं। हालांकि, अगस्त 2019 में जम्मू कश्मीर को केंद्र शासित प्रदेशों में बांटने के बाद, अलग-अलग वजहों से विधानसभा चुनाव नहीं हो सके। इसमें 2022 में पूरा हुआ परिसीमन भी शामिल था।सुप्रीम कोर्ट ने पिछले साल दिसंबर में केंद्र को इस साल 30 सितंबर तक चुनाव प्रक्रिया खत्म करने का निर्देश दिया था।

Read Also: PM मोदी की देशवासियों से अपील- ‘हर घर तिरंगा’ को यादगार जन आंदोलन बनाएं

आपको बता दें कि पीडीपी और भाजपा की गठबंधन सरकार के पतन के बाद 19 जून, 2018 से जम्मू-कश्मीर केंद्रीय शासन के अधीन है ।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *