Eid Ul Fitr 2025: रमजान खत्म होने वाले हैं और ईद आने वाली है, जिसे देखते हुए पुलिसकर्मी भी सुरक्षा के कड़े इंतेजाम अपना रहे हैं। ऐसे में मेरठ की पुलिस फोर्स भी पूरी तरह से तैयार नजर आ रही है। मेरठ के एसपी आयुष विक्रम सिंह ने कहा कि अगर कोई व्यक्ति सड़कों पर नमाज अदा करता हुआ पाया गया तो उसके पासपोर्ट और लाइसेंस जब्त कर लिए जाएंगे।
Read Also: छोटे किसानों की जिंदगी में सार्थक बदलाव ला रही सरकार की ‘सहकार से समृद्धि’ योजना
बता दें, एसपी सिटी ने कहा कि हम उनकी पहचान करेंगे और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करेंगे। अगर किसी के खिलाफ कोई आपराधिक मामला दर्ज है तो उसका पासपोर्ट और लाइसेंस जब्त कर लिया जाएगा। कोर्ट से अनुमति मिलने के बाद ही उन्हें अपना पासपोर्ट और लाइसेंस वापस मिलेगा। पुलिस ने इमामों से कहा है कि वे लोगों से अनुरोध करें कि वे मस्जिदों में ही नमाज अदा करें, सड़कों पर नहीं। सिंह ने कहा कि वे शुक्रवार की नमाज और ईद पर लोगों पर नजर रखने के लिए ड्रोन, स्थानीय स्वयंसेवकों और स्थानीय खुफिया एजेंसियों का इस्तेमाल कर रहे हैं।
Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter
