हरियाणा में बजा चुनावी बिगुल, AAP ने घरौंडा सीट से जय पाल शर्मा को बनाया उम्मीदवार

Haryana AAP Candidates list:

Haryana AAP Candidates list: आम आदमी पार्टी (एएपी) ने हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए घरौंडा से जय पाल शर्मा को मैदान में उतारा है।कांग्रेस के साथ गठबंधन की बातचीत में रुकने के बाद पार्टी ने सोमवार को अकेले चुनाव लड़ने का फैसला किया और 20 उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची जारी की।जयपाल शर्मा एएपी से पहले बीजेपी में थे।

Read also-हरियाणा में नहीं बनी कांग्रेस से बात, मनीष सिसोदिया ने गठबंधन पर दिया बड़ा बयान

पीटीआई से बात करते हुए शर्मा ने कहा, “आज हमारे शीर्ष नेतृत्व ने हमारे को आम आदमी पार्टी का टिकट दिया है। लोगों में, हमारे समर्थकों में बड़ी खुशी है क्योंकि शीर्ष नेतृत्व ने हमें इस काबिल समझा कि हम कुछ अच्छा कर सकते हैं। उनका विश्वास है कि जयपाल शर्मा सीट निकालकर देगा और मैं विश्वास दिलाता हूं कि उनके विश्वास पर खरे उतरेंगे और सीट निकालकर देंगे।”90 सदस्यीय हरियाणा विधानसभा के लिए पांच अक्टूबर को वोटिंग होगी।

Read also-यूपी की 69 हजार शिक्षक भर्ती मामले में सुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट के फैसले पर लगाई रोक

AAP की 20 उम्मीदवारों की पहली सूची इन लोगों को मिला टिकट

नारायणगढ़ से गुरुपाल सिंह, कलायत से अनुराग ढांडा, पुंडरी से नरेंद्र शर्मा, घरोंडा से जयपाल शर्मा, असंध से अमनदीप जुंडला, समालखा से बिट्टू पहलवान, उचाना कलां से पवन फौजी, डबवाली से कुलदीप गदराना, रानिया से हैप्पी रानिया, भिवानी से इंदु शर्मा, महम से विकास नेहरा, रोहतक से बिजेंद्र हुड्डा, बहादुरगढ़ से कुलदीप चिकारा, बादली से रणबीर गुलिया, बेरी से सोनू अहलावत शेरिया, महेंद्रगढ़ से मनीष यादव, नारनौल से रविंद्र मटरू, बादशाहपुर से बीर सिंह सरपंच, सोहना से धर्मेंद्र खटाना और बल्लभगढ़ से रविंद्र फौजदार को टिकट दिया गया है।

Top Hindi NewsLatest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi FacebookDelhi twitter and Also Haryana FacebookHaryana Twitter 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *