अमेरिकी ई-वाहन निर्माता कंपनी टेस्‍ला के सीईओ एलन मस्‍क जल्‍द भारत आने वाले हैं

Tesla India Plan:अमेरिकी अरबपति एलन मस्क ने भारत दौरे पर आने की पुष्टि कर दी है। मस्क प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात करेंगे।जानकारी के मुताबिक एलन मस्क भारत में करोड़ों रुपये निवेश करने का एलान कर सकते हैं। मस्क ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक पोस्ट में लिखा है कि वह भारत में प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात के लिए उत्सुक हैं।जानकारी के मुताबिक इलेक्ट्रिक कार बनाने वाली अमेरिकी कंपनी टेस्ला के मालिक एलन मस्क के इस महीने 22 से 27 अप्रैल के बीच भारत की यात्रा पर आने की उम्मीद हैं। पीएम मोदी के साथ बैठक के बाद एलन मस्क भारत में टेस्ला का प्लांट लगाने की घोषणा कर सकते हैं। मस्क की कंपनी भारत में टेस्ला कारों के निर्माण संयंत्र के लिए जगह तलाश रही है। कहा जा रहा है कि एलन मस्क शुरुआत में भारत में 200 करोड़ डॉलर का निवेश कर सकते हैं।

Read also-राहुल गांधी ने राजस्थान के बीकानेर और श्रीगंगानगर से पार्टी उम्मीदवारों के समर्थन में किया प्रचार

जानकारी के मुताबिक टेस्ला भारतीय समूह रिलायंस इंडस्ट्रीज के साथ बातचीत कर रही है, क्योंकि मस्क भारत में परिचालन के लिए स्थानीय भागीदारों के साथ काम करना चाहते हैं। जानकारी के मुताबिक टेस्ला के लिए महाराष्ट्र और गुजरात में फैक्ट्री लगाने के लिए जमीन तलाशी जा रही है। पिछले साल जून में पीएम मोदी ने अमेरिका दौरे पर एलन मस्क से मुलाकात की थी।तब राजकीय यात्रा पर अमेरिका पहुंचे पीएम मोदी ने दुनिया की शीर्ष हस्तियों से मुलाकात की थी।इस दौरान न्यूयॉर्क में टेस्ला और स्पेस एक्स के सीईओ एलन मस्क के साथ बातचीत खूब चर्चित रही थी।पीएम मोदी से मुलाक़ात के बाद एलन मस्क ने कहा था कि पीएम निवेश के लिए हमेशा प्रेरित करते हैं।मस्क ने कहा था कि वे भारत के भविष्य को लेकर काफी उत्साहित हैं, विश्व के अन्य देशों के मुकाबले भारत के पास सबसे अधिक संभावनाएं हैं।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *