भारत दौरे पर कतर के अमीर, मंगलवार को राष्ट्रपति मुर्मू और पीएम मोदी से करेंगे मुलाकात

Qatar Emir India Visit: 

Qatar Emir India Visit: कतर के अमीर शेख तमीम बिन हमद अल-थानी भारत की दो दिवसीय राजकीय यात्रा पर सोमवार शाम को दिल्ली पहुंचे। दिल्ली हवाई अड्डे पर पीएम मोदी ने उनका स्वागत किया। अल-थानी का 18 फरवरी को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात करने और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बातचीत का कार्यक्रम है। प्रधानमंत्री ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, “अपने भाई, कतर के अमीर महामहिम शेख तमीम बिन हमद अल-थानी का स्वागत करने के लिए हवाई अड्डे पर गया। भारत में उनके सफल प्रवास की कामना करता हूं और कल हमारी मुलाकात की प्रतीक्षा कर रहा हूं।

Read also-प्रधानमंत्री मोदी की अगुवाई वाली समिति ने अगले मुख्य निर्वाचन आयुक्त के नाम को अंतिम रूप दिया

विदेश मंत्रालय (एमईए) ने शनिवार को एक बयान में कहा कि कतर के अमीर की यात्रा हमारी बढ़ती बहुआयामी साझेदारी को और गति देगी।मंगलवार की सुबह कतर के अमीर का राष्ट्रपति भवन के प्रांगण में औपचारिक स्वागत किया जाएगा, जिसके बाद ‘हैदराबाद हाउस’ में प्रधानमंत्री मोदी के साथ उनकी बैठक होगी।विदेश मंत्रालय ने शनिवार को बयान में कहा कि वो प्रधानमंत्री मोदी के साथ द्विपक्षीय संबंधों के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा करेंगे।

Read Also: देर रात भारत पहुंचे 112 निर्वासितों के साथ किए गए कठोर व्यवहार की विपक्षी नेताओं ने की निंदा

बयान के अनुसार मंगलवार दोपहर को सहमति पत्रों का आदान-प्रदान होगा, जिसके बाद कतर के अमीर राष्ट्रपति मुर्मू से मुलाकात करेंगे। अल-थानी प्रधानमंत्री मोदी के आमंत्रण पर भारत दौरे पर आ रहे हैं। कतर के अमीर की भारत की ये दूसरी यात्रा होगी। विदेश मंत्रालय ने बताया कि इससे पहले वो मार्च 2015 में भारत आए थे।भारत और कतर के बीच हाल के वर्षों में व्यापार, निवेश, ऊर्जा, प्रौद्योगिकी, संस्कृति समेत विभिन्न क्षेत्रों में संबंध लगातार मजबूत हुए हैं।

News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *