बलिया में पुलिस और बदमाश के बीच हुई मुठभेड़, एक आरोपी गिरफ्तार

Baliya News:

Baliya News: उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में कोतवाली पुलिस और बदमाशों के बीच मंगलवार देर रात हुई मुठभेड़ में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी के पैर में गोली लगी है।एक अधिकारी ने बताया, “टीम को सूचना मिली थी कि बाइक पर सवार कुछ अपराधी भागने की कोशिश कर रहे हैं। टीम ने उनका पीछा किया और आरोपियों को घेर लिया।”उन्होंने बताया कि बदमाशों ने पुलिस टीम पर गोलियां चलाईं और बचाव में पुलिस अधिकारियों ने भी गोलियां चलानी पड़ी।आरोपी रोहित पांडे ने पूछताछ के दौरान बताया कि उसके दो साथी मौके से भाग गए।पुलिस ने कहा कि हम आगे की कार्रवाई कर रहे हैं।

Read also- डोनाल्ड ट्रंप के फैसले ने फिर मचाई सनसनी, विदेशी छात्रों के वीजा इंटरव्यू पर लगाई रोक

कृपाशंकर, एएसपी: जनपद बलिया में कोतवाली पुलिल के द्वाराअपराधियों की रोकथाम के लिए चेकिंग की जा रही टीम को सूचना मिली। कुछ बदमाश एक बाइक से भाग रहे हैं। पुलिस टीम के द्वारा उनका पीछा किया गया। उनकी घेराबंदी की गई और ललकारा गया तो उनके द्वारा पुलिस टीम पर फायरिंग की गई। पुलिस टीम द्वारा भी आत्मरक्षा के लिए गोली चलाई गई। जब पुलिस टीम से उनसे पूछताछ की गई तो एक व्यक्ति जिसको गोली लगी थी, घायल हुआ था। उसने अपना नाम रोहित पांडे बताया। जो कोतवाली का रहने वाला है। वो कोतवाली क्षेत्र में पंजीकृत हत्या के प्रयास के एक अभियुक्त है। उसके द्वारा ये भी बताया गया कि उसके दो साथी मौके से फरार हो गए है।”

Read also- स्पेसएक्स के ‘स्टारशिप’ रॉकेट का प्रक्षेपण फिर रहा असफल, नियंत्रण से बाहर होकर टुकड़ों में बंटा यान

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *