एक्टर शाहरुख खान को जान से मारने की धमकी देने वाला रायपुर में गिरफ्तार

Entertainment News: The person who threatened to kill actor Shahrukh Khan arrested in Raipur, Shahrukh khan, faizan khan, raipur news, chhattisgarh news, mumbai police, Chhattisgarh News in Hindi, Latest Chhattisgarh News in Hindi, Chhattisgarh Hindi Samachar, #chhattisgarh, #ChhattisgarhNews, #raipur, #raipurcity, #mumbai, #CrimeNews, #shahrukhkhan, #entertainment, #bollywood

Entertainment News: मुंबई पुलिस ने पिछले हफ्ते बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान जान से मारने की धमकी के मामले में मंगलवार यानी की आज 12 नवंबरको छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक वकील को गिरफ्तार किया। ये जानकारी अधिकारी ने दी। Entertainment News:

Read Also: ‘वन डे-वन शिफ्ट’ की मांग को लेकर UPPSC कैंडिडेट्स ने दूसरे दिन भी प्रयागराज में किया प्रदर्शन

बता दें, 7 नवंबर को मुंबई पुलिस मामले की जांच के लिए रायपुर पहुंची और पेशे से वकील फैजान खान से पूछताछ की। रायपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह ने पीटीआई वीडियो को बताया कि मुंबई पुलिस ने मंगलवार सुबह बताया कि उन्होंने शाहरुख खान को धमकी भरे कॉल की जांच के तहत यहां पंडरी पुलिस थाना क्षेत्र से फैजान खान को गिरफ्तार किया है।

Read Also: कासगंज में मिट्टी का ढेर गिरने से 4 महिलाओं की मौत, 5 घायल

उन्होंने कहा कि प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक एक्टर को धमकी भरा कॉल फैजान के नाम पर रजिस्टर फोन नंबर से किया गया था। उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान वकील ने पुलिस को बताया कि उसने अपना फोन खो दिया है और इस संबंध में दो नवंबर को खम्हारडीह पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करायी है। मुंबई पुलिस फैजान को रायपुर की अदालत में पेश कर उसकी ट्रांजिट रिमांड मांगेगी। शाहरुख खान को धमकी एक्टर सलमान खान को कथित तौर पर लॉरेंस बिश्नोई गिरोह से जारी की गई धमकियों के बाद दी गई थी।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *