कासगंज में मिट्टी का ढेर गिरने से 4 महिलाओं की मौत, 5 घायल

Uttar Pradesh: 4 women killed, 5 injured due to falling of mud in Kasganj, Kasganj Accident, Kasganj Police, Kasganj Soil Collapse, Kasganj News, #Kasganj, #kasganjaccident, #accident, #accidentnews, #UttarPradesh, #UPNews, #UPPolice

Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले के मोहनपुरा गांव में मंगलवार यानी की आज 12 नवंबर को मिट्टी का ढेर गिरने से चार महिलाओं की मौत हो गई तो वहीं पांच घायल हो गईं। घटना के समय वो अपने घर के लिए मिट्टी लेने गई हुईं थी। मृतकों की पहचान सरस्वती, प्रेमा देवी, पिंकी और राम बेटी के रूप में हुई है।

Read Also: हत्या के बाद आत्महत्या की कोशिश! 3 बच्चों समेत महिला की मिली लाश, पति गिरफ्तार

प्रशासन और लोगों ने बचाव कार्य शुरू किया और नौ महिलाओं को बाहर निकाल कर अस्पताल में भर्ती करवाया। गंभीर रूप से घायल दो महिलाओं को अलीगढ़ अस्पताल रेफर किया गया है और बाकी तीन का कासगंज में इलाज चल रहा है। घायलों की पहचान कृष्णा, प्रेम सिंह, अर्जुन, हेमवती और माहेश्वरी के रुप में हुई है। कासगंज के CMO राजीव अग्रवाल का कहना है कि किसी फंक्शन की के लिए मिट्टी लेने ये महिलाएं गई थी। लेकिन उनके साथ ये हादसा हो गया, वहां की मिट्टी की दीवार गिर गई और उसमें 9 महिलाएं दब गईं। जिसमें से 4 की मौत तो 5 महिलाएं घायल हो गई हैं।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *