यूरोपीय संघ के देशों ने बुधवार को गर्मियों के टूरिस्ट सीजन से पहले गैर–यूरोपीय संघ के विजीटर्स के लिए COVID-19 यात्रा प्रतिबंधों को कम करने पर सहमति व्यक्त की है। एक ऐसा कदम जो सभी ब्रिटिशों और टीकाकृत अमेरिकी टूरिस्टों को यूरोप में घूमने का बढि़या ऑप्शन दे सकता है।
यूरोपीय संघ के सूत्रों ने कहा, 27 यूरोपीय संघ के देशों के राजदूतों ने 3 मई से यूरोपीय आयोग के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है ताकि सुरक्षित देशों को निर्धारित करने के लिए मानदंडों में ढील दी जा सके और पूरी तरह से टीका लगाए गए पर्यटकों को कहीं और से आने दिया जा सके।
उनके इस हफ्ते या अगले हफ्ते की शुरुआत में एक नई लिस्ट तैयार करने की उम्मीद है। यूरोपियन सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन के आंकड़ों के आधार पर, ब्रिटेन और कई अन्य देश नए मानदंडों को पूरा करेंगे वहीं टीकाकरण के प्रूफ वाले अमेरिकियों का भी स्वागत किया जाएगा।
मौजूदा प्रतिबंधों के तहत, ऑस्ट्रेलिया, इज़राइल और सिंगापुर सहित केवल सात देशों के लोग छुट्टी पर यूरोपीय संघ में एंट्री कर सकते हैं।
Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter.

