Faridabad: बहनों को ब्लैकमेल की धमकी, भाई ने की आत्महत्या

Faridabad: Brother commits suicide after sisters face blackmail threats

Faridabad: हरियाणा के फरीदाबाद में 21 साल युवक ने कथित रूप से ब्लैकमेल किए जाने के बाद सल्फास खाकर आत्महत्या कर ली। आरोप है कि कुछ अज्ञात लोगों ने उसकी तीन बहनों की कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) से बनाई गई अश्लील तस्वीरों और वीडियो के जरिए उसे धमकाया था।

Read Also: ‘लिव-इन’ में रह रही महिला ने की दो साथियों के साथ मिलकर UPSC अभ्यर्थी की हत्या

ये घटना 25 अक्टूबर को हुई। पुलिस के मुताबिक, मृतक की पहचान 21 साल के राहुल के रूप में हुई है। उसे सल्फास खाने के बाद सेक्टर 19 के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। Faridabad

Read Also: प्रतियोगी अभिषेक बजाज और अशनूर कौर को नियम तोड़ने पर मिली सजा

पुलिस ने कहा कि मामले की जांच जारी है और दोनों पक्षों से पूछताछ की जाएगी। राहुल के परिवार का आरोप है कि आरोपी पिछले एक महीने से उसे ब्लैकमेल कर रहे थे और पैसों की मांग कर रहे थे। राहुल की बहन ने बताया, आरोपियों ने उससे कहा कि अगर उसके पास पैसे नहीं हैं तो वे मर जाए। उन्होंने उसके लिए जहर तक खरीद लिया और कहा कि इसे खाने के दो घंटे बाद उसकी मौत हो जाएगी। Faridabad

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *