Kisan Andolan News: किसान नेता सरवन सिंह पंढेर का छलका दर्द, केंद्र सरकार पर दी ये प्रतिक्रिया

Farmers Protest:

Kisan Andolan News:शंभू बॉर्डर पर सुरक्षाकर्मियों के साथ झड़प के बाद किसानों ने ‘दिल्ली चलो’ मार्च दिन भर के लिए स्थगित कर दिया है।पंजाब के एक किसान नेता ने कहा कि सुरक्षाकर्मियों की ओर से दागे गए आंसू गैस के गोलों की वजह से कुछ किसान घायल हो गए, जिसके बाद पैदल मार्च को दिन भर के लिए स्थगित कर दिया गया।

Read also- पूर्व कांग्रेस विधायक ने BJP और AAP पर बोला सियासी हमला, कहा 10-11 सालों से कोई काम नहीं हुआ

हम अपनी योजनाओं पर कायम –  सरवन सिंह पंधेर ने कहा, “हमने आज अपने जत्थे को वापस बुलाया है। हमारे दोनों मंच रणनीति बनाएंगे और आगे के कदमों की योजना बनाएंगे। हम अपनी योजनाओं पर कायम हैं लेकिन हम फिर से रणनीति बनाएंगे। हमने अपना प्रस्ताव पेश कर दिया है, हम पत्र का इंतजार करेंगे, अगर वो नहीं आता है तो ये विरोध जारी रहेगा।”किसान नेता ने दावा किया कि झड़प में पांच से छह प्रदर्शनकारी किसान घायल हो गए।

Read also- Sports: राजीव मेहता का खेल में बड़ा कद, एफसीए के महासचिव बने

सरवन सिंह पंढेर का छलका दर्द- किसान नेता सरवन सिंह पंढेर बोले हमारे ऊपर आंसू गैस के गोले छोड़े गए। देश के अन्नदाता के साथ धोखा किया जा रहा है, उनके साथ दुर्व्यवहार किया जा रहा है। सरकार निहत्थे किसानों पर हमला कर रही है। हम पीएम मोदी से बात करना चाहते हैं, पुलिस हमारी जांच कर सकती है और हमें आगे बढ़ने दे सकती है। वे ऐसा व्यवहार कर रहे हैं जैसे हम दुश्मन देश से हैं, हम इस देश के लिए जी रहे हैं और मर रहे हैं फिर भी हमारे साथ अन्याय किया जा रहा है। वे आंसू गैस के गोले, पोटेशियम गैस और दूसरे प्रकार के गैस के गोले का इस्तेमाल कर रहे हैं। सरकार हम पर अत्याचार कर रही है।”

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *