किसानों के दिल्ली कूच के बीच सिंघु बॉर्डर पर भारी सुरक्षा बलों की तैनाती, लगाई कंक्रीट बैरिकेड और लोहे की कीलें

Farmer Protest- किसानों के ‘दिल्ली चलो’ विरोध मार्च में शामिल युवाओं के एक समूह ने मंगलवार को अंबाला में शंभू बॉर्डर पर लगाए गए बैरिकेड को तोड़ने की कोशिश की, जिसके बाद भीड़ को तितर-बितर करने के लिए हरियाणा पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े। अधिकारियों ने कहा कि हरियाणा पुलिस द्वारा बैरिकेड से दूर रहने की अपील के बावजूद, कई युवा पीछे नहीं हटे और बैरिकेड के ऊपर खड़े रहे।

उन्होंने बताया कि जब कुछ प्रदर्शनकारियों ने लोहे का बैरिकेड तोड़ दिया और उसे घग्गर नदी के पुल से नीचे फेंकने की कोशिश की, तो पुलिस ने आंसू गैस के कई गोले छोड़े। बाद में पुलिस ने आंसू गैस का गोला गिराने के लिए ड्रोन का भी इस्तेमाल किया।

Read also- रणवीर सिंह ने फेमस पोर्नस्टार संग किया ‘बोल्ड’ एड, यूजर्स बोले- अब दीपिका का क्या होगा? देखें वीडियो

पंजाब और हरियाणा के किसान दिल्ली की ओर बढ़ने में जुटे हैं ऐसे में पुलिस प्रशासन ने भी कड़ी सुरक्षा व्यवस्था कर रखी है। पुलिस ने सिंघु बॉर्डर को बंद करने के लिए कंक्रीट बैरिकेड लगाए हैं।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बैरिकेड इस तरह लगाए गए हैं कि किसान उन्हें आसानी से हटा नहीं पाएंगे।सीमा को मल्टी-लेयर बैरिकेड, कंक्रीट ब्लॉक और लोहे की कीलों से मजबूत किया गया है।दिल्ली की ओर मार्च कर रहे किसानों से निपटने के लिए सीमा पर दंगा-रोधी गियर में पुलिस और अर्धसैनिक बलों के जवानों को भारी संख्या में तैनात किया गया है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *