बिहार में मगध एक्सप्रेस की कपलिंग टूटने से दो हिस्सों में बंटी ट्रेन, यात्रियों में मची अफरातफरी

Bihar Train Accident:

Bihar Train Accident: बिहार के बक्सर जिले में ट्विनीगंज और रघुनाथपुर रेलवे स्टेशनों के बीच नई दिल्ली से इस्लामपुर जा रही मगध एक्सप्रेस की कपलिंग टूट गई। इसकी वजह से ट्रेन दो हिस्सों में बंट गई। अधिकारियों ने बताया कि रविवार को इसकी जानकारी दी।उन्होंने बताया कि ये घटना सुबह करीब 11:08 बजे हुई।

Read also- एयरबस के साथ मिलकर गुवाहाटी में ग्लोबल ट्रेनिंग सेंटर खोलेगी IIT

डुमराओ के डीएसपी अफ्फाक अहमद अंसारी ने कहा,  मगध एक्सप्रेस”दो भागों में बंट गई थी। एक में 13 कोच थे और दूसरे में नौ। हम इन्हें एक-एक करके रघुनाथपुर स्टेशन ले जा रहे हैं। कोई हताहत या चोटिल नहीं हुआ। ये कपलिंग टूटने की वजह से हुआ।”सीपीआरओ ने बताया कि हादसे की वजह से डाउन लाइन पर ट्रेन यातायात कुछ समय के लिए प्रभावित हुआ। हालांकि, एक घंटे में इसे फिर से बहाल कर दिया गया।

Read also-11 साल की छात्रा से सेल्फ डिफेंस ट्रेनर ने की छेड़खानी, आक्रोश में लोग

यात्री हुए परेशान- ट्रेन  में यात्रा कर रहे यात्री ने कहा मगध एक्सप्रेस”दो भागों में बंट गई थी। एक हिस्सा चलता रहा जबकि दूसरा हिस्सा ट्रैक पर रुक गया। कोई बड़ी आवाज़ नहीं हुई। लेकिन जब लोगों ने ट्रेन का एक हिस्सा रुका हुआ देखा तो वे चीखने लगे।”

अफ्फाक अहमद अंसारी, डीएसपी, डुमराओ: दो भागों में बंट गई थी। एक में 13 कोच थे और दूसरे में नौ। हम इन्हें एक-एक करके रघुनाथपुर स्टेशन ले जा रहे हैं। कोई हताहत या चोटिल नहीं हुआ। ये कपलिंग टूटने की वजह से हुआ।”

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *