किसानों का दिल्ली मार्च आज,पुलिस ने बढ़ाई निगरानी

Farmers Protest

Farmers protest – एमएसपी की कानूनी गारंटी समेत अपनी कई मांगों को लेकर प्रदर्शन(Farmers protest)  कर रहे किसानों ने बुधवार को अपने विरोध प्रदर्शन को आगे बढ़ाने के लिए ‘दिल्ली मार्च’ का ऐलान किया है। उनके ऐलान को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने टीकरी, सिंधु और गाजीपुर समेत सभी बॉर्डरों, रेलवे स्टेशनों, मेट्रो स्टेशनों और बस अड्डों पर चौकसी बढ़ा दी है

किसान मजदूर मोर्चा और संयुक्त किसान मोर्चा (गैर-राजनीतिक), दो प्रमुख संगठन हैं, जो किसान आंदोलन का नेतृत्व कर रहे हैं। इन संगठनों ने तीन मार्च को देशभर के किसानों से बुधवार को दिल्ली पहुंचने का आह्वान किया.किसान नेता सरवन सिंह पंढेर और जगजीत सिंह दल्लेवाल ने तीन मार्च को देश भर के किसानों से विरोध प्रदर्शन के लिए बुधवार को दिल्ली पहुंचने की अपील की है। साथ ही 10 मार्च को चार घंटे के देशव्यापी रेल रोको आंदोलन की भी अपील की है।

Read also –Rahul Gandhi: मध्य प्रदेश के उज्जैन पहुंची न्याय यात्रा, राहुल गांधी ने लिया बाबा महाकाल का आशीर्वाद

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि हमने सिंघू और टीकरी सीमाओं पर बाधाओं को यात्रियों के लिए अस्थायी रूप से हटा दिया है. पुलिस एवं अर्धसैनिक बलों के जवानों की तैनाती अब भी वहां है और (वे) चौबीसों घंटे कड़ी निगरानी सुनिश्चित करेंगे.’’ उन्होंने बताया कि रेलवे और मेट्रो स्टेशनों तथा बस अड्डों पर अतिरिक्त पुलिस और अर्धसैनिक बल पहले ही तैनात किए जा चुके हैं. उन्होंने कहा कि किसी को भी कानून का उल्लंघन करने की इजाजत नहीं दी जाएगी. पुलिस ने कहा कि विभिन्न स्थानों पर जांच तेज की जाएगी और शहर में यातायात जाम हो सकता है.

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *