Srinagar: जम्मू कश्मीर में बढ़ते आतंकी हमलों पर फारूक अब्दुल्ला ने तोड़ी चुप्पी, दिया बड़ा बयान

Farooq Abdullah on Terror :

Farooq Abdullah on Terror :नेशनल कॉन्फ्रेंस अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला ने बुधवार को कहा कि जम्मू कश्मीर में हो रहे आतंकी हमलों के पीछे कौन है इस बात की जांच होनी चाहिए।फारूक अब्दुल्ली ने पीटीआई वीडियो से कहा, “सबसे पहले तो इस मामले की गहनता से जांच होनी चाहिए। ये कौन लोग हैं जो ऐसा कर रहे हैं, इन हमलों के पीछे कौन है, इन सब बातों की ठीक से जांच होनी चाहिए। मुझे उम्मीद है कि जिन लोगों ने ये किया है उन्हें बख्शा नहीं जाएगा।

Read Also: लोकसभा अध्यक्ष ने कित्तूर रानी चेन्नम्मा की जयंती के अवसर पर श्रद्धासुमन किए अर्पित

फारूक अब्दुल्ला ने कही ये बात- आतंक की स्थिति में सुधार को लेकर उन्होंने कहा, “अफसोस के साथ मुझे कहना पड़ रहा है कि ये तब तक चलता रहेगा जब तक भारत और पाकिस्तान बीच का रास्ता नहीं निकाल लेते। इसका सीधा असर यहां रहने वाले मुसलमानों पर पड़ता है।”फारूक अब्दुल्ला ने कहा, “पाकिस्तान ये नहीं देख रहा है कि इससे यहां के मुसलमानों के लिए और ज्यादा परेशानियां पैदा हो रही हैं।अब उन्हें इस तरफ रहने वाले मुसलमानों के लिए परेशानी बढ़ाने के बजाय खुद पर ध्यान देना चाहिए।

Read Also: प्रियंका गांधी ने वायनाड लोकसभा सीट पर दाखिल किया नामांकन, सोनिया और राहुल के साथ खड़गे भी रहे मौजूद

फारूक अब्दुल्ला, अध्यक्ष, नेशनल कॉन्फ्रेस- बहुत खुशी की बात है कि इतने सालों बाद लोकतंत्र इस रियासत में वापस आ रही है। अल्लाह का करम है कि विधायकों ने शपथ ले ली और उम्मीद है कि वो लोगों के काम करेंगे, उनकी मुश्किलों को दूर करने की कोशिश करेंगे।”मुझे लगता है कि इसकी जबरदस्त जांच होनी चाहिए।कौन है जो ये कर रहे हैं, कौन इसके पीछे है, ये बहुत जरूरी है। मुझे उम्मीद है कि जिन्होंने ये कल किया है वो पकड़े जाएंगे।

छह मजदूरों का क्या दोष- मैं समझता हूं कि जिंदा पकड़े गए तो और भी अच्छा है क्योंकि और भी हमें मालूमात हो जाएंगे कि ये कहां, क्या कर रहे हैं, कौन इनके पीछे है, ये कहां से आ रहे हैं? ये बहुत जरूरी है। बेगुनाहों को मार रहे हैं अफसोस इस बात का है।छह मजदूर बेचारे उनका क्या कसूर था।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. Total Tv App

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *