Haryana: पराली जलाने से हवा हुई और जहरीली, अस्पतालों में बढ़े दमा के मरीज

Haryana Air Pollution: : 

Haryana Air Pollution:  हर साल की तरह से  हरियाणा और पंजाब में किसानों द्वारा धान की पराली जलाने के मामले बढ़ने से दिल्ली और NCR में वायु प्रदूषण बढ़ जाता है। एयर क्वालिटी  खराब बहुत ही ज्यादा होने से सांस लेने में लोगों को भारी परेशानी होती है दिल्ली से लगते सोनीपत जिले में भी पराली जलाए जाने के कारण हुए वायु प्रदूषण से अस्थमा के मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। गोहाना इलाके का एक मात्र महिला मेडिकल कालेज खानपुर में दमे के मरीजों की संख्या बढ़ती ही जा रही है।

Read also-दिवाली से पहले बिगड़ी राजधानी की हवा, कई इलाकों में AQI 300 के पार

अस्थमा के मरीजों की बढ़ी संख्या- इसके साथ ही आपको बता दें कि महिला मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों की माने तो सामान्य दिनों में अस्थमा के मरीजों की संख्या बीस से पच्चीस मरीज भर्ती हो रहे है वहीं ओपीडी में अस्थमा के मरीजों की संख्या दो सौ के करीब पहुंच गई है। वहीं स्कूल जाने वाले छोटी उम्र के बच्चों को भी पराली का धुआं नुकसान पहुंचा रहा है छोटे स्कूली बच्चे भी मरीज बन कर आ रहे है कफ, जुकाम हो रहा है।

Read also-केंद्र सरकार को बड़ा झटका, औद्योगिक एल्कोहल के उत्पादन पर राज्यों के पक्ष में आया फैसला

पराली का धुंआ हुआ हानिकार- बता दें कि किसान अपने थोड़े से फायदे के लिए समाज का नुकसान कर रहे है। गांव में रहने वाले लोगों को भी यह पराली का धुआं नुकसान पहुंचाता है। किसानों से यही अपील है कि पराली न जलाए दूसरे लोगों के स्वास्थ्य का भी ध्यान रखना चाहिए इसके अलावा डॉक्टर इससे बचाव की सलाह दे रहे है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. Total Tv App

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *