Delhi liquor scam: बीजेपी नेता हरीश खुराना ने गुरुवार को कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का ईडी की पूछताछ से भागना दिखाता है कि उन्होंने भ्रष्टाचार किया है।खुराना ने कहा, “आप कब तक भागेंगे केजरीवाल साहब? ये जो डर है आपका, कभी न कभी जिस दिन आप सवालों का जवाब देने जाएंगे, गिरफ्तार हो जाएंगे, यही डर दिखाता है कि आपने भ्रष्टाचार किया है। अरविंद केजरीवाल इस पूरे मामले के असली मास्टरमाइंड हैं। आज या कल आपके खिलाफ कानून के तहत कार्रवाई होगी। ये स्पष्ट है।”
Read also-दिल्ली: ईडी के समन पर पेश न होने के बाद सीएम केजरीवाल के आवास के बाहर सुरक्षा बल तैनात
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल बुधवार को दिल्ली शराब घोटाला मामले में ईडी के तीसरे समन पर जांच एजेंसी के सामने पेश नहीं। केजरीवाल ने पेश न होने की पीछे राज्यसभा और गणतंत्र दिवस की तैयारियों का हवाला दिया।प्रवर्तन निदेशालय को लिखे पत्र में केजरीवाल ने ये भी कहा कि उन्हें जांच एजेंसी की तरफ से भेजे गए प्रश्नों का जवाब देने में खुशी होगी।इस बीच आम आदमी पार्टी ने दावा किया कि ईडी ने मुख्यमंत्री केजरीवाल को गिरफ्तार करने के इरादे से समन भेजा था।
हरीश खुराना, नेता, बीजेपी: आप कब तक भागेंगे केजरीवाल साहब? ये जो डर है आपका, कभी न कभी जिस दिन आप सवालों का जवाब देने जाएंगे, गिरफ्तार हो जाएंगे, यही डर दिखाता है कि आपने भ्रष्टाचार किया है।अरविंद केजरीवाल इस पूरे मामले के असली मास्टरमाइंड हैं। आज या कल आपके खिलाफ कानून के तहत कार्रवाई होगी। ये स्पष्ट है।”
(Source PTI)
Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

