फिल्म निर्देशक अनिल शर्मा ने CM सैनी से मुलाकात कर दिखाया फिल्म ‘वनवास’ का ट्रेलर

फिल्म निर्देशक अनिल शर्मा ने हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से गुरुवार देर रात गुरुग्राम के PWD रेस्टहाउस में शिष्टाचार भेंट की है। इस दौरान CM सैनी ने उनकी नई फिल्म ‘वनवास’ का ट्रेलर भी देखा।

Read Also: PM मोदी आज दिल्लीवासियों को देंगे 4500 करोड़ की योजनाओं की सौगात

आपको बता दें, गुरुग्राम के PWD रेस्टहाउस में गुरुवार देर रात फिल्म निर्देशक अनिल शर्मा ने हरियाणा के CM नायब सिंह सैनी से मुलाकात की है। इस मीटिंग के दौरान उनके साथ पूर्व BJP सांसद सुनीता दुग्गल भी मौजूद रहीं। वहीं CM सैनी ने फिल्म निर्देशक अनिल शर्मा की टीम के साथ बड़े पर्दे पर 20 दिसंबर को रिलीज हुई उनकी नई फिल्म ‘वनवास’ का ट्रेलर भी देखा।

Read Also: पंजाब सरकार को SC की लताड़, किसान नेता डल्लेवाल का अनशन खत्म न कराने का मांगा जवाब

CM सैनी ने इसकी जानकारी शेयर कर ‘X’ पर पोस्ट किया कि, “गदर-1, गदर-2 जैसी प्रख्यात फिल्मों के निर्देशक @Anilsharma_dir जी ने आज PWD रेस्टहाउस, गुरुग्राम में शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर उनकी टीम के साथ उनकी नई फिल्म ‘वनवास’ का ट्रेलर देखा।मेरी ओर से उन्हें ढेर सारी बधाई एवं शुभकामनाएं।”

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *