Ghaziabad News: गाजियाबाद के केमिकल फैक्ट्री में लगी भीषण आग

Fire in Ghaziabad factory: A massive fire broke out in a chemical factory in Ghaziabad. #ghaziabad #UttarPradesh #Crime #fire #chemicals #ChemicalFactory #delhi #factory #firebrigade, ghaziabad ke factry me lagi aag, ghaziabad news, haryana news, totalnews, totaltv live-youtube-twitter-google-facebook

Fire in Ghaziabad factory: गाजियाबाद (Ghaziabad) के साइट 4 इंडस्ट्रियल एरिया के एक फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है। आग इतनी भीषण थी कि आग पर काबू पाने में 11 घंटे का वक्त लगा। फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है।

Read Also: बीजेपी ने पैसे के बल पर संदेशखालि का ‘झूठ’ फैलाया – मुख्यमंत्री ममता बनर्जी

11 घंटो की मशक्कत के बाद बुझी आग

दरअसल, रविवार 5 मई की रात उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद के एक केमिकल फैक्ट्री में शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लग गई। देखते ही देखते आग ने भयानक रुप ले लिया। आग लगने की ख़बर मिलते ही मौके पर फायर ब्रिगेड की गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंची। लेकिन जब आग बढ़ने लगी तो कई और जगह से फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को बुलाया गया। बड़ी मशक्कत करने के बाद लगभग 11 घंटों में आग पर काबू पाया गया। चीफ फायर ऑफिसर राहुल पाल ने बताया कि फिलहाल आग लगने के कारण की जांच की जा रही है।

Read Also: Weather: दिल्लीवासियों की ओर सूरज ने किया रुख, तपिश से लोगों का बुरा हाल

कब और कैसे लगी आग?

बता दें कि मामला गाजियाबाद केजिस फैक्ट्री में आग लगी वह फैक्ट्री कूलिंग टावर बनाती है। फायर ऑफिसर राहुल पाल ने कहा कि आग लगने का मुख्य अभी स्पष्ट नहीं हुआ है। लेकिन ये अनुमान लगाया जा रहा है कि केमिकल के ड्रम में आग पकड़ने से आग भड़क उठी। गनिमत ये रही कि समय रहते ही आग पर काबू पा लिया गया। उन्होंने कहा कि आग लगने से उसकी लपटों से इतना अधिक धुआं निकला कि आसपास की फैक्ट्रियां भी बंद कर दी गईं। आग को बुझाने के लिए 18 दमकल गाड़ी लगाई गईं। आग इतनी तेज थी कि बड़ा हादसा हो सकता था लेकिन समय रहते ही आग को बुझा दिया गया।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *