दौंड-पुणे डीईएमयू ट्रेन के शौचालय में लगी आग, पुलिस हिरासत में 1 व्यक्ति

Fire News: Fire broke out in the toilet of Daund-Pune DEMU train, 1 person in police custody, Maharashtra, daund-pune shuttle train, daund-pune shuttle train fire, fire in daund-pune shuttle train, India News in Hindi, Latest India News Updates

Fire News: महाराष्ट्र के पुणे जिले में सोमवार यानी की आज 16 जून की सुबह चलती डीईएमयू (डीजल इलेक्ट्रिक मल्टीपल यूनिट) ट्रेन के शौचालय में आग लग गई जिससे यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

Read Also: 75 साल के हुए बॉलीवुड अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती, ‘डिस्को डांसर’ से बनाई देश और दुनिया में पहचान

दौंड में रेलवे पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना सुबह करीब आठ बजे पुणे जिले के यवत के पास हुई। उन्होंने बताया कि आग पर तुरंत काबू पा लिया गया और इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। रेलवे के एक प्रवक्ता ने बताया कि इस घटना के सिलसिले में मध्यप्रदेश के निवासी एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है।

Read Also: DNA मिलान से हुई 87 मृतकों की पहचान, परिवार को सौंपे गए 47 लोगों के शव

पुलिस अधिकारी ने बताया कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार दौंड-पुणे डीईएमयू ट्रेन में एक यात्री ने ‘बीड़ी’ पीने के बाद उसे कथित तौर पर ट्रेन के शौचालय के पास कूड़ेदान में फेंक दिया। अधिकारी ने बताया, घटना सुबह करीब आठ बजे हुई। डिब्बे में कागज और अन्य कचरा था, जिसने आग पकड़ ली और इसके बाद शौचालय से धुआं निकलने लगा। यह देख यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। उन्होंने बताया कि उस डिब्बे में बहुत कम यात्री सवार थे। अधिकारी ने बताया कि आग को जल्दी बुझा दिया गया और इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *