भारत में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए अमेरिकी एजेंसी द्वारा फंडिंग पर अजय माकन ने कही ये बात

Congress Leader Ajay Maken:

Congress Leader Ajay Maken: कांग्रेस नेता अजय माकन ने सोमवार को कहा कि उन खबरों की जांच की जानी चाहिए, जब पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त एस. वाई. कुरैशी चुनाव आयोग के प्रमुख थे उस वक्त भारत में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए अमेरिकी एजेंसी की फंडिंग का इस्तेमाल किया गया था।

Read also-US Deportation: क्या विश्व नेता का यही सपना है कि लोग कर्ज लेकर विदेश जाएं… हथकड़ी लगाकर वापस आएं?

माकन ने कहा, “कांग्रेस पार्टी ये स्पष्ट करना चाहती है कि देश की लोकतांत्रिक प्रक्रिया में चुनाव प्रक्रिया में विदेशी शक्तियों का हस्तक्षेप नहीं होना चाहिए और हम इसकी निंदा करते हैं। अगर ऐसा कुछ हुआ है तो इसकी जांच होनी चाहिए। 2012 में ये कथित घटना हुई थी, जिसमें पूर्व सीईसी कुरैशी को कथित फंडिंग मिली थी। उन्होंने इन आरोपों पर अपना जवाब दिया है। सरकार को इसकी जांच करनी चाहिए और इसमें शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए। कांग्रेस अब 12-13 साल से सत्ता में नहीं है। इसलिए उन्हें इस मामले की जांच करनी चाहिए और कार्रवाई करनी चाहिए। इसमें शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए।

Read also-ICC Champions Trophy 2025: आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के प्रदर्शन पर एक नजर

अरबपति एलोन मस्क के नेतृत्व में यूएस डिपार्टमेंट ऑफ गवर्नमेंट एफिशिएंसी (डीओजीई) ने व्यय में कटौती की एक सारीज की घोषणा की, जिसमें “भारत में मतदान” के लिए आवंटित 21 मिलियन अमेरिकी डॉलर भी शामिल है। डीओजीई ने शनिवार को एक्स पर एक पोस्ट में करदाताओं के करोड़ों डॉलर की लागत वाले कई कार्यक्रमों को रद्द करने की घोषणा की।

News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *