Sports News: एक अक्टूबर को नुमाइशी फुटबॉल मैच के लिये भारत आयेंगे उसैन बोल्ट

football

football: महान फर्राटा धावक उसैन बोल्ट एक अक्टूबर को एक नुमाइशी फुटबॉल मैच के लिये भारत आयेंगे। आठ ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता महानतम खिलाड़ियों में से एक बोल्ट महान फुटबॉल खिलाड़ियों, बॉलीवुड हस्तियों और दूसरे जाने माने लोगों के साथ फुटबॉल मैच खेलेंगे।बोल्ट बेंगलुरू एफसी और मुंबई सिटी एफसी दोनों के लिये एक-एक हाफ खेलेंगे। वे 30 सितंबर से शुरू हो रहे प्यूमा के दो दिवसीय जश्न के सिलसिले में यहां आ रहे।football

Read also- Tripura: PM मोदी ने त्रिपुरा में पुनर्विकसित त्रिपुरेश्वरी मंदिर का उद्घाटन कर पूजा-अर्चना की

इस मैच के लिये टिकट खरीदने होंगे।प्यूमा भारत के प्रबंध निदेशक कार्तिक बालागोपालन ने कहा ,‘‘हमारा मानना है कि खेलों में समुदायों को प्रेरित करने और एकजुट करने की ताकत है। फुटबॉल भारतीय युवाओं में सबसे लोकप्रिय खेलों में से एक है और उसेन बोल्ट को यहां फुटबॉल खेलने के लिये बुलाकर हम इसका जश्न मनाना चाहते हैं।’’football

Read also-  अभिनेता मोहनलाल को मिलेगा दादा साहब फाल्के पुरस्कार, सुपरस्टार को इस दिन किया जाएगा सम्मानित

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *