विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अहमदाबाद विमान दुर्घटना पर जताया दुःख

विदेश मंत्रालय से, जहां प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने एक महत्वपूर्ण प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। इस कॉन्फ्रेंस में विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने अहमदाबाद विमान दुर्घटना पर दुःख जताया है। वहीं अंतरराष्ट्रीय संबंध, क्षेत्रीय सुरक्षा, और हाल की घटनाओं पर भारत के रुख को भी साफ किया है।

Read Also: अहमदाबाद विमान दुर्घटना में गुजरात के पूर्व CM विजय रूपाणी ने भी गंवाई जान, राजनीतिक गलियारे में शोक की लहर

दिल्ली में विदेश मंत्रालय के मुख्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने पत्रकारों के सवालों के जवाब दिये। सबसे पहले उन्होंने अहमदाबाद में हुई हालिया एयर इंडिया विमान दुर्घटना पर गहरी संवेदना व्यक्त की। जायसवाल ने कहा, “अहमदाबाद में जो हुआ, वह बहुत दुखद दुर्घटना है। हमने बहुत से लोगों को खो दिया है। हम उन सभी के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खोया।”

इसके अलावा, जायसवाल ने पश्चिम एशिया में चल रहे घटनाक्रम पर भारत की स्थिति स्पष्ट की। उन्होंने कहा कि भारत क्षेत्र में शांति और स्थिरता का समर्थन करता है और वहां रहने वाले भारतीय प्रवासियों की सुरक्षा के लिए दूतावास सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं।विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि”हम पश्चिम एशिया में घटनाक्रम पर बारीकी से नजर रख रहे हैं। हमारे दूतावास हमारे समुदाय के सदस्यों के संपर्क में हैं और उनकी सुरक्षा के लिए मार्गदर्शन कर रहे हैं।”

वही बांग्लादेश के साथ संबंधों पर भी जायसवाल ने टिप्पणी की। उन्होंने दोहराया कि भारत बांग्लादेश के साथ सकारात्मक और रचनात्मक संबंध चाहता है, जो दोनों देशों के लोगों की आकांक्षाओं पर आधारित हो। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने बांग्लादेश में रविंद्र नाथ टैगोर के घर में तोड़फोड़ को लेकर निंदा की और बांग्लादेश सरकार से उचित कदम उठाने को कहा है।

जायसवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में भारत-अमेरिका द्विपक्षीय व्यापार समझौते पर चल रही वार्ता का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि दोनों देश व्यापार विस्तार और बाधाओं को कम करने के लिए सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं। इसके अलावा, सीमा पार आतंकवाद और कैलाश मानसरोवर यात्रा जैसे मुद्दों पर भी चर्चा हुई। विदेश मंत्रालय की प्रेस कॉन्फ्रेंस में प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने स्पष्ट किया है कि भारत अपनी विदेश नीति में शांति, सहयोग, और कूटनीति को विशेष प्राथमिकता देता है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *