ठेले पर नान खटाई बेचकर खरीदी लाखों की फॉर्च्यूनर, रोज की कमाई जान रह जाएंगे हैरान!

Fortuner thele wala- कई बार आपने सुना होगा कि कोई भी काम छोटा या बड़ा नही होता. भीख मांगने से बेहतर है कि आप कोई भी काम कर लो.आपने देखा होगा कि सड़क के किनारे ठेले वाले दिन -रात मेहनत करके अपना घर चलाते हैं चाहे सर्दी दो या गर्मी फिर भी अपना काम करते हैं कई बार ऐसी खबरें सामने आती हैं जिसे सुन हर कोई सोच में पड़ जाता है.कभी -कभी ऐसी खबरें सुनने को मिलती है .जहां सड़क किनारें मेहनत करने वाले मजदुर अपनी कमाई का खुलासा करते हैं. जिसे जान कर लोगों को होश उड़ जाते हैं .

आपने देखा होगा कि सोशल मीडिया पर कई वीडिया शेयर की जाती हैं जिसमे सड़क पर ठेले लगाने वाले और रेहड़ी पटरी वाले की कमाई लाखों में बताई जाती है. इन लोगों की कमाई पढ़े -लिखे लोगों की कमाई से ज्यादा होती है. इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी के साथ वायरल हो रहा है.आपको बता दे कि ये वीडियो पंजाब के शख्स का हैं वीडियो में दावा किया गया कि ये शख्स अमृतसर की सड़कों पर नान खटाई बेचकर पचास लाख की फॉर्च्यूनर में चलता है.

Read also – PM मोदी चेन्नई से तिरुचिरापल्ली के लिए रवाना

पांच साल में खरीदी पचास लाख की कार
वायरल वीडियो में सड़क पर नान खटाई बेचता शख्स नजर आया. उसके ठीक पीछे लगी थी फॉर्च्यूनर. ठेले वाले से नान खटाई खरीदने आए पंजाबी भाई ने उससे जब पूछा कि क्या ये फॉर्च्यूनर उसकी है तो उसने बताया कि वो इसका मालिक है. जब शख्स ने इसे मानने से इंकार कर दिया तो ठेले वाले ने उसे गाड़ी की चाभी भी दिखाई. ठेले वाले ने बताया कि वो पिछले पांच साल से नान खटाई बेच रहा है.

इतने की कमाई करता हैं 
वीडियो में जानकारी दी गई कि ठेले वाला पांच साल से नान खटाई बेच रहा है. ठेले वाला दो सौ रुपए किलो नान खटाई बेचता है. हर दिन उसके पास से दो सौ किलो नान खटाई बिक जाती है. हालांकि, वीडियो के कमेंट में इस बात की जानकारी दी गई कि ये वीडियो फेक है. शख्स ने सिर्फ लोगों को काम की इम्पोर्टेंस बताने के लिए वीडियो को शूट किया है. वीडियो का मकसद था लोगों को अवेयर करना कि कोई भी काम छोटा या बड़ा नहीं होता.

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *