Crime News: नोएडा में मनी चेंजर की हत्या से मचा कोहराम, चार आरोपी गिरफ्तार

Noida Crime News: उत्तर प्रदेश के नोएडा में एक मनी चेंजर की हत्या के सिलसिले में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया।गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मुकुल शर्मा (25), आकाश उपाध्याय (24), अजय शर्मा (48) और आर्यन यादव (25) के रूप में हुई है। मुकुल गाजियाबाद के वसुंधरा का रहने वाला है, जबकि आकाश महोबा का रहने वाला है, लेकिन कुछ समय से नोएडा में रह रहा है।नोएडा पुलिस के अनुसार, मुकुल और आकाश ने कथित तौर पर 11 जून को मनी चेंजर ओमपाल भाटी की हत्या कर दी थी, जिसकी साजिश मुकुल के पिता अजय ने रची थी। कथित तौर पर आर्यन ने अपराध करने के बाद दोनों को शरण दी थी।

Read also- Israel: बैट याम में ईरानी मिसाइल से इमारत को हुआ भारी नुकसान, बचाव दल तलाशी अभियान में जुटे

पुलिस ने 10.3 लाख रुपये की भारतीय और विदेशी मुद्राओं से भरे दो बैग और दो पिस्तौल, खाली और जिंदा कारतूस, एक मोटरसाइकिल और दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं।इस मामले पर नोएडा के पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) यमुना प्रसाद ने कहा कि मुकुल और आकाश ने सबसे पहले एक मनी चेंजर की तलाश की, जो आसानी से विदेशी मुद्रा को भारतीय रुपये में बदल सके।अपनी खोज के दौरान, वे सेक्टर-18 में भाटी की दुकान पर पहुंचे।

Read also- चेरापूंजी में खूबसूरत झरना बंद होने से सैलानी हुए निराशा, Locals पर रोजी-रोटी का उमड़ा संकट

इसके बाद दोनों ने उसे घर पर बुलाया, जिसे उन्होंने हाल ही में किराए पर लिया था। इस बहाने से कि उन्हें लगभग 7 लाख रुपये के बराबर कनाडाई मुद्रा की आवश्यकता है।डीसीपी ने कहा कि भाटी को मनाने के लिए, आकाश ने अपने बैंक खाते से लगभग 3 लाख रुपये निकाले और अपने पास रख लिए।उन्होंने कहा, “जैसे ही दुकानदार घर पहुंचा, दोनों आरोपियों ने बंदूक की नोक पर ओमपाल भाटी से विदेशी मुद्रा से भरा बैग छीन लिया। लेकिन जब ओमपाल ने विरोध किया, तो आरोपियों ने उसे गोली मार दी। इसके बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए।”पुलिस ने कहा कि हत्या करने के बाद, दोनों आरोपियों ने अजय से संपर्क किया। उसने उन्हें गिरफ्तारी से बचने के लिए दिल्ली में आर्यन के घर जाने का सुझाव दिया।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *