Politics: भूपेंद्र हुड्डा ने की कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से मुलाकात

Politics:

Politics: कांग्रेस में हरियाणा की राजनीति को लेकर अहम बैठक हुई है। हरियाणा विधानसभा में विपक्ष के नेता और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने आज कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से मुलाकात की है। हुड्डा ने पार्टी अध्यक्ष को राज्य की मौजूदा राजनीतिक स्थिति की विस्तार से जानकारी दी है।Politics

Read Also-Economy: ईंधन और खाद्य कीमतों में तेजी से मई में 9.68 प्रतिशत हुई थोक मुद्रास्फीति

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के आवास पर हरियाणा कांग्रेस के दिग्गज नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा की मुलाक़ात हुई है। जानकारी के मुताबिक मुलाकात में हुड्डा ने खरगे को हरियाणा की सियासी हकीकत से रू-ब-रू कराया है। खासतौर पर कांग्रेस की चल रही ‘वोट-चोर गद्दी छोड़’ मुहिम, किसानों के मुद्दों पर मंडियों का दौरा और राज्य में बिगड़ते कानूनी माहौल पर चर्चा हुई है। हुड्डा ने भविष्य के आंदोलनों और कार्यक्रमों की रूपरेखा भी साझा की है।Politics

Read Also-Sports: भारतीय खिलाड़ी दीपिका के दो गोल से टीम ने नेशंस कप में अमेरिका को 3-2 से हराया

यह मुलाकात ऐसे समय में हुई है जब हरियाणा कांग्रेस संगठन को मजबूत करने की दिशा में काम कर रही है। राव नरेंद्र सिंह की अध्यक्षता में पार्टी अब फील्ड पर सक्रिय है। हुड्डा-खरगे की इस बैठक से साफ है कि कांग्रेस हरियाणा में विपक्ष की भूमिका को और मजबूत करने की तैयारी में है।Politics

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *