G7 Summit: G7 समिट में पीएम मोदी और ट्रंप की होगी मुलाकात!

G7 Summit

G7 Summit: पीएम मोदी और राष्ट्रपति ट्रंप के बीच जल्द ही मुलाकात हो सकती है। दोनों नेताओं के बीच जून में मुलाकात होने की संभावना है। यह मुलाकात फ्रांस में 15 से 17 जून को होने वाले G7 शिखर सम्मेलन के दौरान हो सकती है।भारत और अमेरिका के बीच द्विपक्षीय संबंधों में नई शुरुआत हो सकती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मुलाकात जून 2026 में फ्रांस के G7 समिट के साइडलाइन्स पर होने की संभावना है। यह उनकी फरवरी 2025 के बाद पहली आमने-सामने की मुलाकात होगी। G7 Summit

Read Also-  Uttrakhand: CM पुष्कर सिंह धामी, पूर्व CM मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूड़ी (से.नि) की अंतिम यात्रा में हुए शामिल

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने पीएम मोदी को G7 समिट में विशेष अतिथि के रूप में आमंत्रित किया है। वहीं व्हाइट हाउस ने पुष्टि की है कि राष्ट्रपति ट्रंप भी समिट में शामिल होंगे। सूत्रों के मुताबिक, दोनों नेताओं के बीच द्विपक्षीय बैठक की तैयारी चल रही है। दोनों देशों के बीच व्यापार, रक्षा, AI, इंडो-पैसिफिक सुरक्षा और ईरान संकट जैसे मुद्दों पर चर्चा होने की उम्मीद है। वही पिछले कुछ समय में टैरिफ और रूसी तेल खरीद को लेकर दोनों देशों के रिश्तों में कुछ उतार-चढ़ाव देखने को मिला था, लेकिन फोन पर दोनों नेताओं की कई बातचीत हो चुकी है। G7 Summit

Read Also- Shewta Kakkar: CCI बड़ी प्रौद्योगिकी कंपनियों का एकाधिकार बर्दाश्त नहीं करेगा

ट्रंप पीएम मोदी को अपना ‘अच्छा दोस्त’ और ‘ग्रेट मैन’ बताते रहे है। वही ट्रंप-मोदी की प्रस्तावित मुलाकात से भारत-अमेरिका के बीच लंबित व्यापार समझौते को नई गति मिल सकती है। G7 समिट में ग्लोबल इकोनॉमी, AI, क्रिटिकल मिनरल्स और सुरक्षा जैसे बड़े मुद्दे भी चर्चा में रहेंगे।बहरहाल यह मुलाकात न सिर्फ द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करेगी, बल्कि वैश्विक चुनौतियों से निपटने में दोनों देशों की साझेदारी को नई दिशा देगी।  G7 Summit

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *