जब स्थिति सामान्य हो जाएगी, तब ‘असीमित अधिकार’ को लेकर सच्चाई सामने आ जाएगी-गौतम गंभीर

Gautam Gambhir, #GautamGambhir, #UnlimitedRights, #TruthRevealed, #Normalcy, #PoliticalInsights, #India, #SocialJustice ,#RightsAwareness, #PublicDiscourse, #Leadership,

Gautam Gambhir : भारत के मुख्य कोच गौतम गंभीर ने इस प्रचलित धारणा को खारिज कर दिया है कि टीम चयन में उनके पास ‘असीमित अधिकार’ हैं और कांग्रेस सांसद शशि थरूर द्वारा उनकी भूमिका को ‘प्रधानमंत्री के बाद सबसे मुश्किल काम’ बताने के बाद खुद को ‘अपने ही लोगों के खिलाफ खड़ा किए जाने’ पर उन्होंने हैरानी जताई है। Gautam Gambhir 

क्रिकेट के शौकीन शशि थरूर ने नागपुर में न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच से पहले गौतम गंभीर के साथ एक सेल्फी साझा की और पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज की लगातार आलोचनाओं के बावजूद अपने काम पर ध्यान केंद्रित करने के लिए उनकी प्रशंसा व्यक्त की।शशि थरूर ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर अपने पोस्ट में कहा, ‘‘नागपुर में मेरे पुराने मित्र गौतम गंभीर के साथ अच्छी और खुलकर बातचीत का आनंद लिया Gautam Gambhir Gautam Gambhir Gautam Gambhir

Read also- कर्नाटक के मंत्री प्रियांक खरगे ने सरकार का पूरा अभिभाषण पढ़ने से इनकार करने पर राज्यपाल की आलोचना की

जो प्रधानमंत्री के बाद भारत में सबसे मुश्किल काम संभाल रहे हैं। लाखों लोग रोजाना उन पर सवाल उठाते हैं, लेकिन वे शांत रहते हैं और पूरी निर्भीकता के साथ अपने काम को अंजाम देते हैं। उनके शांत दृढ़ संकल्प और सक्षम नेतृत्व के लिए प्रशंसा के कुछ शब्द। उन्हें आज से ही सभी सफलताओं की शुभकामनाएं। Gautam Gambhir Gautam Gambhir

गौतम गंभीर ने इस पर देर रात जवाब दिया और उन कुछ चर्चाओं का जिक्र किया जो उनके कार्यकाल में हावी रही हैं।गंभीर ने एक्स पर लिखा, ‘‘डॉ. शशि थरूर आपका बहुत-बहुत धन्यवाद। जब मामला शांत हो जाएगा तब कोच के कथित ‘असीमित अधिकार’ को लेकर सच्चाई और तर्क स्पष्ट हो जाएंगे। तब तक मुझे खुद के खिलाफ खड़ा देखकर हंसी आ रही है।

Read also- Weight Loss Diet Plan : नींबू पानी या ग्रीन टी, वजन घटाने में ज्यादा फायदेमंद क्या है?

जब से गंभीर ने भारतीय टीम की कमान संभाली है, तब से टीम में तीनों प्रारूपों में बड़े बदलाव देखने को मिले हैं। सूर्यकुमार यादव को भारत का टी20 कप्तान नियुक्त करने से लेकर रोहित शर्मा, विराट कोहली और रविचंद्रन अश्विन के टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने तक टीम में महत्वपूर्ण बदलाव हुए हैं।इस दौरान शुभमन गिल को टेस्ट और वनडे टीम का कप्तान भी नियुक्त किया गया था।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *