(आकाश शर्मा)- GOLDI BRAR BREAKING- सलमान खान बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार है, उनको कई बार जान से जान से मारने की धमकी भी मिल चुकी है। सिद्धू मूसेवाला के हत्यारे गोल्डी बरार ने फिर खुलेआम धमकी दी। कहा कि मौका मिलते ही, मार देंगे।
गोल्डी बराड़ भारत का मोस्ट वांटेड व कुख्यात अपराधी है। इस बार फिर गोल्डी बराड़ ने सलमान खान को खुलेआम धमकी दी है कि वह सलमान खान को जरूर मारेंगे और लॉरेंस बिश्नोई से उसको खास आदेश है। ‘जैसा भाई साहब (लॉरेंस विश्नोई) ने साफ कर दिया है कि जब तक वह माफी नहीं मांगता, हम उसे माफ नहीं करेंगे। जैसा कि हमने पहले भी कहा है कि हमारा टारगेट सलमान खान है और हम तब तक कोशिश करते रहेंगे जब तक हम कामयाब नहीं हो जाते। जैसे ही हम कामयाब हो जाएंगे तो सलमान को मार देंगे।
Read also-बेटी सुहाना खान के साथ काम करेंगे शाहरुख खान, किंग खान ने किया ऐलान
अहंकारी , पॉलिटिकल पावर का मिसयूज कर रहा था मूसेवाला
गोल्डी बराड़ ने कहा, ‘उसने हमारे कुछ ऐसे पर्सनल नुकसान किए है, कुछ ऐसी गलतियां कर बैठा जो माफी के लायक नहीं थी। कांग्रेस की सरकार थी। इसका सीएम के साथ उठना बैठना था। हत्या की वजह बताते हुए गोल्डी बराड़ ने कहा, ‘वह बहुत अहंकारी था और बिगड़ा हुआ था। उसके पास जरूरत से ज्यादा पैसा था। पॉलिटिकल पावर और पुलिस की पावर जरूरत से ज्यादा थी जिसका वह मिसयूज कर रहा था। उसको सबक सिखाना जरूरी था।
Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. Total Tv App

