Georgia: 6 महीने पहले विदेश गए भारतीय की जॉर्जिया के रेस्टोरेंट में मौत, आखिरी बार जन्मदिन पर मां से की थी बात

Georgia: पंजाब के लुधियाना जिले में खन्ना शहर के निवासी समीर कुमार करीब छह महीने पहले ही जॉर्जिया गए थे, लेकिन उनके परिवार वालों को ये नहीं पता था कि वो जिंदा वापस नहीं लौटेंगे। 20 साल का समीर उन 11 भारतीय नागरिकों में शामिल है, जो जॉर्जिया में गुदौरी के पास एक पहाड़ी पर बने रिसॉर्ट में मृत पाए गए थे।

Read Also: Congress: जानें कांग्रेस पार्टी ने अमित शाह से क्यों की माफी की मांग ?

जॉर्जिया के आंतरिक मामलों के मंत्रालय ने कहा कि शुरुआती जांच में चोट या हिंसा के कोई संकेत नहीं मिले हैं। स्थानीय मीडिया ने पुलिस के हवाले से बताया कि गुदौरी में भारतीय रिसॉर्ट ‘हवेली’ के 11 कर्मचारियों की मौत का कारण कार्बन मोनोऑक्साइड का रिसाव था।
भारतीय मिशन ने यहां जारी एक बयान में मृतकों के परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की थी। मिशन ने कहा था कि वो जान गंवाने वाले भारतीय नागरिकों के बारे में जानकारी इकट्टा करने के लिए स्थानीय अधिकारियों के संपर्क में है और मामले में हरसंभव सहायता दी जाएगी।

Read Also: Zakir Hussain: सुदर्शन पटनायक ने जाकिर हुसैन को अलग अंदाज में दी श्रद्धांजलि, कलाकृति देख रह जाएंगे दंग

समीर कुमार के भाई गुरदीप कुमार ने बताया कि परिवार ने आखिरी बार 14 दिसंबर को उनके जन्मदिन पर उनसे बात की थी। इसके बाद में जब हम उनसे संपर्क नहीं कर सके तो हमने रिसॉर्ट का नंबर ऑनलाइन ढूंढ़ा और उसके प्रबंधक से बात की, जिसने हमें इस दुखद घटना के बारे में जानकारी दी। समीर के परिवार के सदस्यों ने केंद्र और पंजाब सरकार से उनका शव वापस लाने की मांग की है। भारतीय मिशन ने सोमवार को बताया था कि जॉर्जिया के गुदौरी में पहाड़ी पर बने एक रिसॉर्ट में 11 भारतीय नागरिक मृत पाए गए।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *