Goa में शराब के नशे में हुए झगड़े में आंध्र प्रदेश के पर्यटक की मौत

goa, panaji, beach, hut, fight, tourist, death, arrest, police, crime गोवा, पणजी, समुद्र तट, हट, झगड़ा, पर्यटक, मौत, गिरफ्तारी, पुलिस, जुर्म">

Goa Crime: नए साल की पूर्व संध्या पर गोवा के कलंगुट इलाके में एक बीच शैक में शराब के नशे में हुए झगड़े में पर्यटक की मौत हो गई। उस पर्यटक की उम्र लगभग 30 साल की थी और वो आंध्र प्रदेश के रहने वाले थे। पश्चिमी गोदावरी जिले के ताडेपल्लीगुडेम के एक व्यवसायी बी. रवि तेजा की उस समय हुई झड़प में मौत हो गई, जब शराब के नशे में धुत पर्यटकों का एक ग्रुप खाने के लिए रेस्तरां में गया था.Goa Crime

Read also-IIT दिल्ली की Alumni मीट में शामिल हुए ये दिग्गज उघोगपति, युवाओं को दिए ये मोटिवेशनल संदेश

स्थिति तब और बिगड़ गई, जब पर्यटकों में से एक ने शैक में काम करने वाली एक महिला के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया, जिससे तीखी बहस हुई और फिर हिंसक हो गई।झगड़े के दौरान शैक में काम करने वाले एक व्यक्ति ने कथित तौर पर तेजा के सिर पर लकड़ी के डंडे से वार किया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

Read also-CM आतिशी पर BJP का जोरदार हमला, कहा- उनका परिवार ‘आतंकी समर्थकों’ को महत्व देता है

पुलिस ने घटना के सिलसिले में शैक में काम करने वाले नेपाल के 23 वर्षीय कमल सोनार को गिरफ्तार किया है।अधिकारी शैक के मालिक सहित दो अन्य व्यक्तियों की भी तलाश कर रहे हैं।आरोपितो के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है और जांच जारी है।ये घटना नए साल के जश्न से पहले गोवा आने वाले पर्यटकों की भीड़ के बीच हुई।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *