Gold-Silver Rate Today: दिल्ली में चांदी 11,250 रुपये प्रति किलो फिसली, सोने में 1,900 रुपये की गिरावट

Gold-Silver Rate Today

Gold-Silver Rate Today: राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में शुक्रवार को कीमती धातुओं की कीमतों में पांच प्रतिशत तक की गिरावट आई। चांदी 11,250 रुपये लुढ़ककर 2.30 लाख रुपये प्रति किलोग्राम रही, जबकि सोना टूटकर 1.47 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम पर रहा।अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, चांदी की कीमत 11,250 रुपये यानी लगभग पांच प्रतिशत लुढ़ककर 2,30,000 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी करों सहित) रह गई, जो बुधवार को बाजार बंद होने के समय 2,41,250 रुपये प्रति किलोग्राम थी। Gold-Silver Rate Today:

Read Also- Parliament: छोटे अपराधों को अपराध श्रेणी से बाहर करने वाला विधेयक लोकसभा में पेश, कांग्रेस सांसद ने किया विरोध

राम नवमी के कारण गुरुवार को सर्राफा बाजार बंद थे। सर्राफा संघ के अनुसार, 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 1,900 रुपये, यानी 1.3 प्रतिशत टूटकर 1,47,800 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी करों सहित) रह गया। पिछले बाजार सत्र में सोने की कीमत 1,49,700 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी।Gold-Silver Rate Today

विश्लेषकों ने कहा कि सर्राफा कीमतें अस्थिर रहीं, क्योंकि कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव और वैश्विक संकेतों ने निवेशकों की कारोबारी धारणा को प्रभावित किया। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में, हाजिर सोना 37.19 डॉलर, यानी लगभग एक प्रतिशत बढ़कर 4,416 डॉलर प्रति औंस हो गया, जबकि चांदी 0.23 प्रतिशत बढ़कर 68.12 डॉलर प्रति औंस पर थी। Gold-Silver Rate Today:

मिराए एसेट शेयरखान में जिंस मामलों के प्रमुख प्रवीण सिंह ने कहा कि कच्चे तेल के दाम में नरमी के बीच सस्ती कीमतों पर लिवाली के चलते सोना लगभग 4,420 डॉलर प्रति औंस तक चढ़ गया, लेकिन बाद में वैश्विक बाजारों में तेल की कीमतों में सुधार आने से इसकी बढ़त कम हो गई।Gold-Silver Rate Today

उन्होंने कहा कि निवेशक शुक्रवार को जारी होने वाले अमेरिका के आगामी वृहद आर्थिक आंकड़ों का इंतजार कर रहे हैं, जिसमें उपभोक्ता धारणा और मुद्रास्फीति की उम्मीदें शामिल हैं। इन आंकड़ों से निकट भविष्य में सर्राफा कीमतों को दिशा मिलने की संभावना है।Gold-Silver Rate Today:

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *