राजस्थान: सीमापार से ड्रोन के जरिए गिराई गई लगभग 10 किलो हेरोइन जब्त

Jaipur News , Rajasthan News Live , Rajasthan Latest Updates , Rajasthan News , Barmer Road Accident , Sleeper Cell Arrested , Fake Ghee Factory Busted , जयपुर न्यूज , राजस्थान न्यूज लाइव , राजस्थान लेटेस्ट अपडेट

Jaipur News  : राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले में पुलिस और सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने कथित तौर पर सीमा पार से ड्रोन के जरिए गिराई गई लगभग 10 किलोग्राम हेरोइन बरामद की है।अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।अधिकारियों ने बताया कि जब्त की गई हेरोइन की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत लगभग 50 करोड़ रुपये है।Jaipur News  Jaipur News 

Read also- Gold-Silver Rate Today: दिल्ली में चांदी 11,250 रुपये प्रति किलो फिसली, सोने में 1,900 रुपये की गिरावट

जिले के पुलिस अधीक्षक हरिशंकर ने बताया कि इस मामले में पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है।इसके अनुसार यह बरामदगी गुरुवार को भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास स्थित गांव 2 केएनडी के नजदीक की गई।प्राप्त खुफिया जानकारी के आधार पर पुलिस और बीएसएफ ने इलाके की घेराबंदी कर संयुक्त तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान भागने की कोशिश कर रहे तीन संदिग्धों को रोका गया और बाद में उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।Jaipur News  Jaipur News 

Read also- OM Birla: लोकसभा अध्यक्ष ने इंटरनेशनल ट्रेनिंग प्रोग्राम के पार्टिसिपेंट्स से मुलाक़ात की

पुलिस अधीक्षक ने कहा  कि पूछताछ के दौरान, इस मामले में दो और लोगों की संलिप्तता सामने आई।गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान रंजीत सिंह और रमेश (दोनों गंगानगर के निवासी), तथा गुरप्रीत सिंह, कीर्तन सिंह और सोनू सिंह (पंजाब के निवासी) के रूप में हुई है।अधिकारियों के अनुसार शुरुआती जांच से पता चलता है कि इसमें नशे की तस्करी करने वाले अंतर-राज्यीय गिरोह का हाथ होने का संदेह है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *