किसान आंदोलन में जान गवाने वाले परिजनों के परिवार वालों को मिले सरकारी नियुक्ति पत्र

प्रदीप कुमार की रिपोर्ट – कृषि कानूनों के खिलाफ चले किसान आंदोलन के दौरान अपनी जान गंवाने वाले किसानों के परिवारिक सदस्यों को मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने आज नियुक्ति पत्र सौंपे हैं।

लुधियाना में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री चन्नी ने किसानों के परिवारिक सदस्यों से कहा कि सरकार आपके साथ हैं और आपका पूरा ध्यान रखा जाएगा।

 

Read Also ऑटो रिक्शा चालकों के बीच मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी, कहा संघर्ष के दिनों में उन्होंने भी ऑटो रिक्शा चलाया

 

मुख्यमंत्री चन्नी ने यह भी कहा कि आंदोलन के दौरान जो जानी नुकसान हुआ है, उसकी भरपाई नहीं की जा सकती। इस दौरान सीएम चन्नी के साथ पंजाब कांग्रेस के प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू, वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल, खाद्य एवं आपूर्ति और उपभोक्ता मामलों के मंत्री भारत भूषण आशु भी मौजूद रहे।

दरअसल किसान आंदोलन के दौरान करीब 700 किसानों ने अपनी जान गंवा दी है। और आखिरकार केंद्र सरकार ने ये तीनों कृषि कानून वापस लेने का ऐलान भी कर दिया है बावजूद इसके अभी किसान आंदोलन जारी है। आंदोलन में जान गंवाने वाले किसानों के परिवारों को पंजाब सरकार नौकरी दे रही है। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने लुधियाना दौरे के दौरान कुछ किसान परिवारों के सदस्यों को नियुक्ति पत्र सौंपे है।

इस मौके पर कांग्रेस विधायक सुरिंदर डावर, संजय तलवाड़, कुलदीप सिंह वैद, हलका दाखा के प्रभारी कैप्टन संदीप संधू समेत कई कांग्रेसी नेता मौजूद रहे।

 


https://www.facebook.com/PunjabGovtIndia/videos/246481244142133/

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *