सरकार 15 अगस्त से शुरू करेगी 3 हजार रुपये की FASTag आधारित वार्षिक पास सेवा

FASTag Recharge: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बुधवार को कहा कि सरकार निजी वाहनों के लिए ‘फास्टैग’ आधारित वार्षिक ‘पास’ पेश करेगी, जिसकी कीमत तीन हजार रुपये होगी।उन्होंने कहा कि ये 15 अगस्त से प्रभावी होगा जिससे राजमार्गों पर बिना किसी परेशानी के यात्रा करना संभव हो पाएगा।केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने सोशल मीडिया ‘एक्स’ पर जानकारी दी कि ये ‘पास’ चालू होने की तारीख से एक साल या 200 यात्रा के लिए (जो भी पहले हो) वैध होगा। इसे खास तौर पर गैर-वाणिज्यिक निजी वाहनों जैसे कार, जीप और वैन के लिए तैयार किया गया है।

Read also- प्रयागराज के समीर नकवी का परिवार ईरान में फंसा, परिजनों ने लगाई केंद्र से वापसी की गुहार

उन्होंने कहा कि वार्षिक ‘पास’ से देश भर में राष्ट्रीय राजमार्गों पर निर्बाध एवं लागत प्रभावी यात्रा संभव हो सकेगी।इसके लिए एक लिंक जल्द ही राजमार्ग यात्रा ऐप के साथ-साथ भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) और सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध होगा।उन्होंने कहा कि ये नीति 60 किलोमीटर के दायरे में स्थित ‘टोल प्लाजा’ के बारे में लंबे समय से चली आ रही चिंताओं को दूर करती है और एकल, किफायती लेनदेन के माध्यम से टोल भुगतान को सरल बनाती है।

उन्होंने कहा, प्रतीक्षा समय, भीड़भाड़ को कम करके तथा टोल प्लाजा पर विवादों को न्यूनतम करके इस वार्षिक पास’ का उद्देश्य लाखों निजी वाहन मालिकों को तीव्र एवं सुगम यात्रा का अनुभव प्रदान करना है।’

Read also- देहरादून में डेंगू का प्रकोप, राज्य में अप्रैल से अब तक 112 से ज्यादा मामले आए सामने

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *