Gujarat Accident: गुजरात में भीषण सड़क हादसा, बस और टैंकर की टक्कर से चार की मौत

Gujarat Accident

Gujarat Accident: गुजरात के सुरेंद्रनगर जिले में बुधवार देर रात एक टैंकर से टकराने के बाद बस में आग लगने से चार यात्री जिंदा जल गए और 10 अन्य झुलस गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) एस.एस. भदौरिया ने बताया कि यह दुर्घटना देर रात करीब 1:30 बजे चोटिला-राजकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर सांगानी गांव के पास हुई। Gujarat Accident:

Read Also- Kerala: वीडी सतीशन होंगे केरल के नए CM, कांग्रेस आलाकमान ने लगाई मुहर

उन्होंने बताया कि निजी लग्जरी बस अहमदाबाद से राजकोट की ओर जा रही थी, तभी वह अपने आगे जा रहे डामर (कोलतार) से लदे एक टैंकर से टकरा गई। टक्कर के बाद बस में भीषण आग लग गई। भदौरिया के अनुसार, बस में कम से कम 40 यात्री सवार थे, जिनमें से कई लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया। Gujarat Accident:

Read Also- War: रूस ने कीव पर ड्रोन और मिसाइल से किया हमला, चार लोग घायल

उप-जिलाधिकारी एच.टी. मकवाना ने कहा, “निजी बस और डामर से भरे टैंकर के बीच हुई इस टक्कर में चार यात्री जिंदा जल गए।पुलिस के मुताबिक, इस हादसे में 10 लोग झुलस गए हैं। मकवाना ने बताया कि घायलों को इलाज के लिए राजकोट के सिविल अस्पताल भेजा गया है, जबकि शवों को पोस्टमार्टम के लिए चोटिला के एक अस्पताल ले जाया गया है।घटना की सूचना मिलने के बाद दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाया।Gujarat Accident:

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *