गुजरात सरकार ने पुल हादसे के बाद नए पुल के निर्माण को दी मंजूरी

Gujarat News: Gujarat government approved the construction of a new bridge after the bridge accident, Gujarat, Mahisagar River Bridge, Bhupendra Patel, India News in Hindi, Latest India News Updates, Gujarat, Mahisagar River Bridge Accident, Bhupendra Patel- #gujarati, #GujaratiNews, #LatestNews, #bridge, #BhupendraPatel, #IndiaNews, #accident

Gujarat News: गुजरात सरकार ने महिसागर नदी में पुल हादसे के बाद दो लेन वाले एक समानांतर पुल के निर्माण को रविवार 13 जुलाई को मंजूरी दे दी और इस परियोजना से संबंधित कार्य के लिए 212 करोड़ रुपये मंजूर किए। गुजरात के वडोदरा जिले में नौ जुलाई को चार दशक पुराने एक पुल का हिस्सा ढह जाने से कई वाहन महिसागर नदी में गिर गए थे। इस हादसे में मृतकों की संख्या शुक्रवार को बढ़कर 20 हो गयी।

Read Also: बोरवेल में गिरीं 2 लड़कियां… 1 का शव बरामद, 1 की तलाश जारी

अधिकारियों ने बताया कि चार दिन बाद भी एक लापता व्यक्ति की तलाश जारी है। गंभीरा गांव के पास पुराना पुल मध्य गुजरात और सौराष्ट्र के बीच एक महत्वपूर्ण संपर्क था। मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने रविवार को वडोदरा और आणंद जिलों को जोड़ने वाले मुजपुर के पास एक नए पुल के निर्माण के लिए सड़क और भवन विभाग को प्रशासनिक मंजूरी दी। एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया है कि सरकार ने 18 महीने में नया ढांचा बनाने का लक्ष्य रखा है और इसके लिए निविदा प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *