Hantavirus : कुछ सालों पहले कोरोना ने पूरे विश्व में तबाही मचाई हुई थी. लेकिन अब हंता वायरस ने पूरे विश्व में डर का मौहाल बना हुआ है. आपको बता दें कि कुछ दिनों पहले अटलांटिक महासागर में एक क्रूज शिप पर हंता वायरस की चपेट में आने से 3 लोगों की मौत हो गई.जबकि कई अन्य लोग भी संक्रमित पाए गए.
इसके बाद हंता वायरस को लेकर दुनिया भर में चर्ताएं शुरू हो गई है. कई लोग इसे कोविड जैसा खतरनाक वायरस मान रहे है.WHO के अनुसार हंता वायरस एक गंभीर इंफेक्शन है. उनका कहना है कि आम लोगों को इसका ज्यादा खतरा नहीं है.यह वायरस चूहों से इंसानों में फैलता है. संक्रमित व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में यह वायरस रेयर मामलों में ही फैलता है.
Read also- अभिनेता शक्ति कपूर अपनी मौत की झूठी खबर से गुस्साएं, कानूनी कार्रवाई की दी चेतावनी
WHO के अनुसार हंता वायरस चूहों से फैलता है.यह हंता वायरस इंसानों में तब फैलता है जब लोग संक्रमित चूहों के मल, मूत्र या लार के संपर्क में आते हैं या उससे दूषित धूल को सांस के जरिए शरीर में ले लेते हैं. यह हंता वायरस इंसानों में बहुत ही सीमित परिस्थितियों में ही फैलता है. आपको बता दें कि ये हंता वायरस कोरोना वायरस से काफी अलग है. कोरोना वायरस लोगों में आसानी से फैलता है और हंता वायरस में ऐसा नही है. ये वायरस इंसानों में कुछ परिस्थितियों के साथ ही फैलता हैं.Hantavirus Hantavirus Hantavirus
इस वायरस से होने वाली बीमारी को हंता वायरस पल्मोनरी सिंड्रोम (HPS) कहा जाता है. इसके शुरुआती लक्षणों में बुखार, थकान, मांसपेशियों में दर्द और सांस लेने में कठिनाई शामिल हो सकते हैं. गंभीर मामलों में यह फेफड़ों पर असर डालकर जानलेवा स्थिति भी पैदा कर सकता है. हालांकि, इसके मामले कोविड-19 की तुलना में बहुत कम और सीमित क्षेत्रों में ही देखे गए हैं.Hantavirus
Read also- Tamil Nadu CM Updates : थलापति विजय का सीएम बनना तय, इन पार्टियों ने दिया समर्थन
WHO के अनुसार हंता वायरस पर निगरानी जरूरी है लेकिन इसे कोविड जैसी वैश्विक महामारी के रूप में देखना अभी उचित नहीं है. और इस वायरस के संक्रमण कोरोना वायरस से अलग हैं ये वायरस उतनी तेजी से नहीं फैलता हैं जितनी तेजी से कोरोना फैलता है. इसलिए इसे लेकर घबराने से ज्यादा जागरुकता और सावधानी की जरूरत है. विशेषज्ञ यह भी सलाह देते हैं कि जिन क्षेत्रों में चूहों की समस्या ज्यादा है, वहां साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा जाए. घरों, गोदामों और खेतों में भोजन को खुले में न रखें और चूहों के संपर्क से बचाव करें. अगर किसी व्यक्ति को लक्षण दिखाई दें, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए.
