बंगाल में BJP की ऐतिहासिक जीत, शपथ ग्रहण में शामिल हुए सीएम सैनी समेत कई दिग्गज नेता

West Bengal CM Oath Ceremony, Haryana CM, Nayab Singh Saini, West Bengal BJP Govt, Oath Ceremony, Rajasthan CM, Bhajan Lal Sharma, Chandrababu Naidu, Nitin Naveen, West Bengal News

West Bengal CM Oath Ceremony : हरियाणा सीएम नायब सिंह सैनी आज पश्चिम बंगाल के दौरे पर हैं। वह वहां बीजेपी की पहली बार बन रही सरकार के शपथ ग्रहण में शामिल होने के लिए पहुंचे हैं। शपथ ग्रहण के दौरान उनके बगल में राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा बैठे हुए हैं। सीएम आज सुबह चंडीगढ़ से दिल्ली और वहां से पश्चिम बंगाल के लिए रवाना हुए हैं। 

कल सीएम असम दौरे पर रहेंगे।भारतीय जनता पार्टी (BJP) की पश्चिम बंगाल जीत में सीएम सैनी की भूमिका रही. चुनाव प्रचार के दौरान मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बंगाल की 6 विधानसभा की प्रचार प्रक्रिया में जिम्मेदारी निभाई थी। मोयना विधानसभा में रोड़ शो, तो वहीं श्रीरामपुर, चंपदनी, चंदीताला, जंगीपारा और उत्तरपारा के उम्मीदवारों का नामांकन कराया था। West Bengal CM Oath Ceremony

Read also- Hantavirus : कोविड के बाद अब हंता वायरस का डर, WHO ने बताई कितनी गंभीर है स्थिति

इन छह सीटों में से 4 विधानसभा में पार्टी उम्मीदवारों को जीत मिली है। इन 6 विधानसभाओं में लगभग 70 प्रतिशत की सफलता में मुख्यमंत्री और हरियाणा मॉडल की छाप रही है।(West Bengal CM Oath Ceremony ) इससे पहले सीएम सैनी हरियाणा, महाराष्ट्र, दिल्ली और बिहार चुनाव में भी प्रचार कर चुके हैं। पार्टी द्वारा संचालित चुनाव प्रचार अभियान के तहत मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पश्चिम बंगाल में परिवर्तन यात्रा के दौरान सक्रिय भूमिका निभाई। उन्होंने मेदिनीपुर जिले के मोयना विधानसभा क्षेत्र में पार्टी प्रत्याशी के समर्थन में जनसभाओं को संबोधित किया।

Read also- सीएम सैनी की लोगो से अपील, BJP को वोट देकर ट्रिपल इंजन की सरकार को मजबूत बनाए

इसके उपरांत वे हुगली नदी के तट पर स्थित श्रीरामपुर पहुंचे, जहां उन्होंने भास्कर भट्टाचार्य (श्रीरामपुर), दिलीप सिंह (चम्पादनी), देबासिस मुखर्जी (चाँदीतला), प्रसनजीत बाग (जंगीपारा) और दीपांजन चक्रबर्ती (उत्तरपरा) के नामांकन कार्यक्रमों में भाग लेकर सभी उम्मीदवारों को “विजय भव” का आशीर्वाद दिया। इसी भरोसे के चलते पार्टी नेतृत्व ने उन्हें आगामी पंजाब विधानसभा चुनावों के लिए भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी देने के संकेत दिए हैं। सैनी लगातार पंजाब में एक्टिव हैं और पिछले कई दिनों से पंजाब का दौरा कर रहे हैं। इतना ही नहीं, मुख्यमंत्री निवास पर लगातार पंजाब के लोग सीएम सैनी से मिलने आ रहे हैं और पंजाब में बदलाव का संकेत दे रहे हैं। West Bengal CM Oath Ceremony West Bengal CM Oath Ceremony 

Top Hindi NewsLatest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi FacebookDelhi twitter and Also Haryana FacebookHaryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *