हरियाणा: सभी डीसी दफ्तरों पर खालिस्तान का झंडा फहराने की धमकी, अलर्ट पर पुलिस

हरियाणा (कृष्ण बाली) : हरियाणा में खालिस्तानी समर्थकों द्वारा सभी जिलों में खालिस्तान के झंडे फहराने की धमकी के बाद अंबाला में सुरक्षा व्यवस्था अलर्ट पर है। सभी सरकारी कार्यालयों समेत चौक चौराहों पर अंबाला पुलिस के जवान मोर्चा संभाले हुए हैं। डीएसपी जोगिंदर शर्मा ने बताया की हम जिले में कहीं भी सुरक्षा व्यवस्था को भंग नहीं होने देंगे, सभी जगह पुख्ता प्रबंध किए जा चुके हैं।

गुरपतवंत सिंह पन्नू की धमकी

सिख फ़ॉर जस्टिस के सरगना और खालिस्तान समर्थक गुरपतवंत सिंह पन्नू ने 29 अप्रैल को हरियाणा के सभी डीसी दफ्तरों पर खालिस्तान का झंडा फहराने की धमकी दी हैं, साथ ही हरियाणा के लोगों से खालिस्तान के समर्थन में इकठ्ठे होने की भी अपील की है। जिसको लेकर अंबाला पुलिस इन दिनों पूरे अलर्ट पर है।

सभी सरकारी कार्यालयों पर पुलिस की तैनाती

ambala, total tv,

जिले में शान्ति व कानून व्यवस्था बनी रहे तथा कोई भी अप्रिय घटना ना घटे इसको लेकर अंबाला के एसपी जशनदीप रंधावा ने सभी सरकारी कार्यालयों पर पुलिस की तैनाती की है। डीसी कार्यालय पर सुरक्षा की जिम्मेदारी डीएसपी जोगिंदर शर्मा संभाल रहे है। डीएसपी जोगिंदर शर्मा ने बताया कि खालिस्तानी संगठन द्वारा जो झंडा फहराने की धमकी दी गयी है उसके बाद से ही अलर्ट है।

 

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *