PM मोदी से मिले हरियाणा BJP के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली, मुलाकात के बाद कही ये बड़ी बात ?

हरियाणा के आगामी विधानसभा चुनाव पर BJP का फुल फोकस है। इसी के मद्देनजर बड़ी सियासी चाल चलते हुए पार्टी हाईकमान ने मोहन लाल बड़ौली को प्रदेश BJP को नया अध्यक्ष नियुक्त किया है। प्रदेश BJP की कमान पाकर मोहन लाल बड़ौली ने सोमवार को PM मोदी से मुलाकात की है और इस दौरान दोनों नेताओं के बीच कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई।

Read Also: Economic Survey: क्यों और कब हुई आर्थिक सर्वे की शुरुआत ?-जानिए

आपको बता दें, हरियाणा BJP के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से दिल्ली में मुलाकात की। बड़ौली ने पुष्प गुलदस्ता भेंटकर और शॉल ओढ़ाकर प्रधानमंत्री मोदी का आभार जताया। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच करीब आधा घंटा मुलाकात चली। जानकारी के अनुसार, प्रधानमंत्री के साथ प्रदेश के राजनीतिक हालातों और संगठनात्मक विषयों पर भी हरियाणा के नए BJP अध्यक्ष की चर्चा हुई। प्रदेश में पार्टी अध्यक्ष बनने के बाद मोहन लाल बड़ौली की प्रधानमंत्री मोदी से यह पहली औपचारिक मुलाकात थी। PM मोदी से मुलाकात के बाद हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली काफी उत्साह और उर्जा से भरे दिखाई दिए।

PM मोदी से मुलाकात को लेकर मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री से भेंट कर आगामी विधानसभा चुनाव एवं विभिन्न संगठनात्मक विषयों पर उनका मार्गदर्शन प्राप्त हुआ है। उन्होंने कहा कि विश्व के सबसे लोकप्रिय नेता से मिलना सदैव ही प्रेरणादायक होता है। बड़ौली ने दावा करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के कुशल नेतृत्व में देश तेजी से तरक्की कर रहा है। हरियाणा में भी तीसरी बार BJP सरकार बनने जा रही है।

Read Also: यूपी और उत्तराखंड सरकार के नेम प्लेट लगाने के आदेश पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई अंतरिम रोक

BJP प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि जनता ने हरियाणा में तीसरी बार BJP सरकार बनाने का मन बनाया हुआ है। CM नायब सैनी की कार्यशैली और जनसेवा से प्रदेश के लोग खुश हैं। CM सैनी के नेतृत्व में हरियाणा का तेजी से विकास हो रहा है और जरूरतमंद लोगों को सरकार की योजनाओं का लाभ आसानी से मिल रहा है। बड़ौली ने कहा कि हमारा संगठन मजबूत है और कार्यकर्ता समर्पित है तथा जनता का आशीर्वाद हमारे साथ है, इसलिए पूर्ण बहुमत के साथ BJP की जीत निश्चित है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *