Rajasthan: जयपुर में विदेशी युवती में इबोला वायरस संक्रमण जैसे लक्षण दिखे, अस्पताल में भर्ती

Rajasthan

Rajasthan: राजस्थान की राजधानी जयपुर पहुंची युगांडा की 19 वर्षीय एक युवती में इबोला वायरस संक्रमण जैसे लक्षण पाए जाने के बाद उसे यहां एक सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि युवती से लिए गए नमूनों को जांच के लिए भेजा गया है और अब तक उसमें इस बीमारी की पुष्टि नहीं हुई है।अधिकारियों के अनुसार, युवती शारजाह से जयपुर पहुंची थी और हवाई अड्डे पर स्वास्थ्य विभाग की मेडिकल टीम ने जांच के दौरान उसमें लक्षण पाए।उन्होंने बताया कि इसके बाद उसे राजस्थान स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय (आरयूएचएस) एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसे विशेष देखभाल इकाई में पृथकवास में रखा गया।Rajasthan:

Read Also: Delhi: देश का विदेशी मुद्रा भंडार 93.8 करोड़ डॉलर बढ़कर 682 अरब डॉलर पर- आरबीआई

आरयूएचएस के प्राचार्य डॉ. मोहनीश ग्रोवर ने बताया कि मरीज से लिया गया एक नमूना जांच के लिए पुणे भेजा गया है जबकि दूसरा नमूना 48 घंटे बाद भेजा जाएगा।उन्होंने बताया कि जांच रिपोर्ट आने तक मरीज को पृथकवास में रखा जाएगा।
ग्रोवर ने बताया, ‘‘अगर जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आती है तो मरीज को 21 दिनों तक पृथकवास में रखा जाएगा और उसी के अनुरूप उसका उपचार किया जाएगा।’’अस्पताल के अधीक्षक डॉ. अनिल गुप्ता ने कहा कि महिला में अभी तक इबोला संक्रमण की पुष्टि नहीं हुई है और उसमें केवल इस संक्रमण जैसे कुछ लक्षण दिखाई दिए हैं। Rajasthan:

Read Also: Delhi: क्लाउड कंप्यूटिंग क्षेत्र में भारत होगा मजबूत, प्रौद्योगिकी कंपनी एयरट्रंक भारत में करेगी तीन लाख निवेश

उन्होंने कहा, ‘‘सिर्फ लक्षणों के आधार पर इबोला संक्रमण की पुष्टि नहीं की जा सकती।’’अधिकारियों के अनुसार, महिला को करीब एक महीने से पेट दर्द व भूख न लगने की शिकायत थी और फिलहाल उसे सिरदर्द है। उन्होंने बताया कि महिला पर्यटक के रूप में जयपुर आई थी।अधिकारियों ने बताया कि एहतियात के तौर पर उसी उड़ान में उसके साथ यात्रा करने वाले यात्रियों को घर पर अलग रहने की सलाह दी गई है।स्वास्थ्य अधिकारियों के मुताबिक, स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और सभी निर्धारित प्रोटोकॉल का पालन किया जा रहा है।Rajasthan:

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *