CM सैनी ने दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना की 12वीं किश्त जारी कर कार्यक्रम को किया संबोधित

Haryana

Haryana: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को किया लाभ वितरित। चंडीगढ़ में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री का संबोधन।आज हमने दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना की 12वीं किश्त जारी की। 10 लाख 10 हजार लाभार्थी बहन बेटियों के खातों में 212 करोड़ 16 लाख रुपए की राशि डाली गई।

इसे मिलाकर अब तक 12 किस्तों में 2466 करोड़ 63 लाख रुपए की राशि जारी की जा चुकी है। दूसरे चरण में 2 लाख 57 हजार 147 बहन बेटियों ने अपना पंजीकरण करवाया। आज विभिन्न 15 सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के तहत 1131 करोड़ 7 लाख रुपए की राशि की वितरित।Haryana

READ ALSO- DMK ने दिया CJP को समर्थन, एम.के. स्टालिन बोले- लोकतंत्र आवाज दबाकर जिंदा नहीं रह सकता…

यह राशि सीधे 35 लाख 13 हजार 295 लाभार्थियों के खातों में डाली गई। हर घर हर गृहणी योजना के तहत गैस सिलेंडर रिफिल करवाने वाली 5 लाख 14000 बहनों के बैंक खातों में अगस्त माह की 20 करोड़ 39 लाख रुपए की सब्सिडी भी डाली।Haryana

आज जारी की गई राशि को मिलाकर कुल 380 करोड़ 21 लाख रुपए की राशि दी जा चुकी है। दयालु योजना के तहत 4222 परिवारों को 158 करोड़ 80 लाख रुपए की आर्थिक सहायता कर रहे हैं प्रदान। आज जारी की गई आर्थिक सहायता को मिलाकर 3479 करोड़ 61 लाख रुपए की आर्थिक सहायता जारी की जा चुकी है। भावांतर भरपाई योजना के तहत आलू और फूलगोभी के लिए 3384 किसानों को 34 करोड़ 79 लाख रुपए की भावांतर राशि जारी की। Haryana

READ ALSO-CJP Protest: दिल्ली में CJP के विरोध प्रदर्शन से पहले कई ट्रेनें रद्द, सुप्रीम कोर्ट ने कही ये बात

आलू की फसल के लिए 3364 किसानों को 34 करोड़ 76 लाख रुपए तथा फूलगोभी के लिए 20 किसानों को 2 लाख 39 हजार की राशि जारी की गई ।आलू की राशि अंबाला, कुरुक्षेत्र, यमुनानगर और सिरसा के सब्जी उत्पादक किसानों को की गई जारी। फूल गोभी की राशि कुरुक्षेत्र और यमुनानगर के सब्जी उत्पादक किसानों को की गई जारी। प्रदेश में उचित मूल्य की 2651 नए राशन डिपो के आवंटन के लिए ऑनलाइन पंजीकरण पोर्टल का किया शुभारंभ।हमने इन नए राशन डिपो में 33% राशन डिपो महिलाओं के लिए किए आरक्षित। Haryana

गांव के अटल पुस्तकालयों के लिए पुस्तक सेतु पोर्टल का शुभारंभ किया गया।यह पोर्टल 23 जिलों, 143 खंडों और 6200 से अधिक ग्राम पंचायत के मौजूदा नेटवर्क के माध्यम से होगा संचालित।प्रत्येक अटल पुस्तकालय में 4 लाख 78 हजार का फर्नीचर, 65836 मूल्य की 315 पुस्तकों का प्रारंभिक सेट।जल्द ही 650 और पुस्तकालय खोले जाएंगे। इनमें से 500 नए पुस्तकालय 25 दिसंबर 2026 तक कर दिए जाएंगे स्थापित। पोर्टल के माध्यम से कोई भी व्यक्ति अपने गांव के अटल पुस्तकालय को निशुल्क पुस्तके भी कर सकेगा दान। अनुसूचित जाति और पिछड़ा वर्ग की चौपालो की मरम्मत एवं नवीनीकरण के लिए 77 करोड़ 6 लाख रुपए की राशि जारी की गई।

प्रदेश में मरम्मत की आवश्यकता वाली कुल 5185 चौपालो की पहचान की गई थी।21 जिलों में 1723 कार्यों के लिए राशि की गई जारी। अब तक 4653 कार्यों के लिए 195 करोड़ 53 लाख रुपए की राशि की जा चुकी है जारी। इस प्रकार आज विभिन्न 20 योजनाओं के तहत 50 लाख 46 हजार 624 पात्र लाभार्थियों के बैंक खातों में 1634 करोड़ 27 लाख रुपए किये जारी। प्रदेश में गत 29 सितंबर से 278 मंडियों में धान की खरीद शुरू कर दी गई है जो आगामी 15 नवंबर तक चलेगी।Haryana

कॉमन धान की खरीद 2441 रुपए प्रति क्विंटल तथा ग्रेड ए धान की खरीद 2461 रुपए प्रति क्विंटल की दर से न्यूनतम समर्थन मूल्य पर की जा रही है। मंडियों में 9 अक्टूबर तक 14.25 लाख मीट्रिक टन धान की आवक हुई। इसमें से 8.35 लाख मीट्रिक टन धान की खरीद की जा चुकी है।अब तक 19 हजार 155 किसानों को 398 करोड रुपए की राशि जारी की जा चुकी है।Haryana

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *