Haryana: कांग्रेस ने भूपेंद्र सिंह हुड्डा को बनाया नेता प्रतिपक्ष और राव नरेंद्र को बनाया कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष

Haryana: कांग्रेस ने 29 सितंबर को विधायक दल के नेता व प्रदेशाध्यक्ष की नियुक्ति का फैसला कर दिया है। कांग्रेस हाईकमान ने सोमवार को तमाम अटकलों पर विराम लगाते हुए भूपेंद्र सिंह हुड्डा को नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राव नरेंद्र को हरियाणा कांग्रेस का प्रदेशाध्यक्ष नियुक्त किया है। इससे पहले हरियाणा कांग्रेस में प्रदेशाध्यक्ष के पद की जिम्मेदारी चौधरी उदयभान संभाल रहे थे। कांग्रेस पार्टी ने हरियाणा में कांग्रेस संगठन को मजबूत करने की दिशा में यह महत्वपूर्ण कदम उठाया है।

Read Also: दिल्ली में दुर्गा पूजा की धूम, सीआर पार्क में दिखा बंगाली संस्कृति का संगम

Read Also: UP: मुठभेड़ में गाजियाबाद पुलिस के हत्थे चढ़ा शातिर बदमाश, कई वारदात को दे चुका है अंजाम

आपको बता दें कि भूपेंद्र सिंह हुड्डा हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भी रह चुके है। भूपेंद्र सिंह हुड्डा को 2004 से 2014 तक हरियाणा के मुख्यमंत्री के रूप में सेवा देने के लिए भी जाना जाता है। उनका दूसरा कार्यकाल अक्टूबर 2009 में शुरू हुआ, जो हरियाणा के राजनीतिक इतिहास में एक महत्वपूर्ण क्षण था क्योंकि यह 1972 के बाद पहली बार था कि मतदाताओं ने एक सत्तारूढ़ पार्टी को सत्ता में लौटाया था। हरियाणा के रोहतक जिले के सांघी गाँव में जन्मे, वह चौधरी रणबीर सिंह हुड्डा और हर देवी हुड्डा के पुत्र हैं।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *