Haryana: गुरुग्राम में वेतन वृद्धि की मांग को लेकर हड़ताल पर बैठे कर्मचारियों ने पुलिस बाइक में लगाई आग

Haryana:

Haryana: गुरुग्राम के मानेसर में वेतन वृद्धि की मांग को लेकर हड़ताल पर बैठे कारखाना कर्मचारियों ने गुरुवार को विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिस की एक मोटरसाइकिल में आग लगा दी। पुलिस ने प्रदर्शनकारी श्रमिकों को तितर-बितर करने के लिए लाठीचार्ज किया।इससे पहले जिला प्रशासन ने बुधवार को ही मानेसर में निषेधाज्ञा लागू कर दी थी।Haryana:

Read Also- Iran War Ceasefire: कड़ी सुरक्षा के बीच पाकिस्तान शुक्रवार को अमेरिका-ईरान के बीच प्रस्तावित वार्ता की करेगा मेजबानी

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि आईएमटी मानेसर के सेक्टर-4 स्थित ‘रिचा ग्लोबल’ संयंत्र में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है और पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी गई है।उन्होंने बताया कि प्रदर्शनकारियों द्वारा बेंच और कुर्सियों में आग लगाए जाने की सूचना मिलने के बाद दमकल की एक गाड़ी को भी तैयार रखा गया। Haryana:

Read Also- Karnataka: कर्नाटक में ट्रेकिंग के दौरान केरल की छात्रा लापता, जांच में जुटी NDRF टीम

इस संबंध में बुधवार को जिलाधिकारी अजय कुमार ने क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा 163 के तहत निषेधाज्ञा लागू की थी।इस बीच, ‘ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री कॉन्ट्रैक्ट वर्कर्स यूनियन’ ने एक प्रेस विज्ञप्ति में दावा किया कि श्रमिक सुबह कंपनी के मुख्य द्वार के पास शांतिपूर्वक एकत्र हुए थे और वे अपनी मांगों पर केवल लिखित आश्वासन चाहते थे। Haryana:

Top Hindi NewsLatest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi FacebookDelhi twitter and Also Haryana FacebookHaryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *