Iran War Ceasefire: कड़ी सुरक्षा के बीच पाकिस्तान शुक्रवार को अमेरिका-ईरान के बीच प्रस्तावित वार्ता की करेगा मेजबानी

Pakistan:

Pakistan: अविश्वास के माहौल के बीच ईरान ने पुष्टि की है कि उसका 10 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल अमेरिका और इजराइल के साथ जारी विवाद के समाधान के लिए प्रस्तावित वार्ता में भाग लेने के लिए गरुवार को पाकिस्तान पहुंचेगा।
दो हफ्ते के युद्ध-विराम के कुछ ही दिनों बाद यह अहम वार्ता शुक्रवार को इस्लामाबाद में प्रस्तावित है।अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को कहा था कि उन्होंने पाकिस्तान के प्रस्ताव पर ईरान के साथ दो सप्ताह के युद्ध-विराम पर सहमति जताई है। Pakistan:

Read Also- Sports News: बैडमिंटन एशिया चैम्पियनशिप में बड़ा उलटफेर, क्वार्टर फाइनल में, सिंधू और प्रणय को मिली हार

प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने अमेरिका और ईरान, दोनों देशों के प्रतिनिधिमंडलों को शुक्रवार यानी 10 अप्रैल को इस्लामाबाद आमंत्रित किया है, ताकि सभी विवादों के समाधान के लिए आगे की बातचीत की जा सके।पाकिस्तान में ईरान के राजदूत रजा अमीरी मोघदम ने अपने देश के प्रतिनिधिमंडल की भागीदारी की पुष्टि करते हुए कहा कि इजराइल द्वारा कथित युद्ध-विराम उल्लंघनों के कारण ईरानी जनमत में शांति वार्ता को लेकर संदेह बना हुआ है।Pakistan

उन्होंने ‘एक्स’ पर कहा, “इजराइल की सरकार द्वारा बार-बार युद्ध-विराम उल्लंघन और प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की ओर से आमंत्रित कूटनीतिक पहल को विफल करने के प्रयासों के बावजूद, ईरानी प्रतिनिधिमंडल आज रात इस्लामाबाद पहुंच रहा है और ईरान के 10 बिंदुओं के प्रस्ताव के आधार पर गंभीर वार्ता करेगा।” Pakistan:

Read Also- IPL 2026: दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ जीटी की धीमी ओवर गति के लिए गिल पर लगा 12 लाख रुपये का जुर्माना

अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल के भी इस्लामाबाद पहुंचने की संभावना है, हालांकि उनके आगमन का समय घोषित नहीं किया गया है। वार्ता के लिए केवल शुक्रवार का दिन निर्धारित किया गया है।उप-राष्ट्रपति जेडी वेंस अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर सकते हैं।अमेरिका और इजराइल ने 28 फरवरी को ईरान पर संयुक्त रूप से हमला किया था, जिसमें ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई और कई शीर्ष कमांडरों की मौत हो गई थी।

इसके जवाब में ईरान की कार्रवाई से संघर्ष पूरे खाड़ी क्षेत्र में फैल गया। मोघदम ने एक अन्य बयान में कहा कि ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने युद्ध समाप्त करने, क्षेत्र में शांति और सुरक्षा को मजबूत करने और युद्धविराम को लागू कराने के लिए पाकिस्तान की रचनात्मक और जिम्मेदार भूमिका की सराहना की। Pakistan:

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *